लखनऊ, आगरा में सोना हुआ सस्ता, जानिये आजका ताजा रेट

भारतीय सर्राफा बाजार ने शुक्रवार यानि 12 सितंबर को सोना और चांदी के रेट्स जारी कर दिए हैं। लखनऊ में सोमवार को सोना महंगा रहा। जबकि चांदी के दाम घटे हैं।

स्टार एक्सप्रेस

डेस्क. भारतीय सर्राफा बाजार ने सोमवार यानि 12 सितंबर को सोना और चांदी के रेट्स जारी कर दिए हैं। लखनऊ में सोमवार को सोना महंगा रहा। जबकि चांदी के दाम घटे हैं। शनिवार को सोना 50770 प्रति 10 ग्राम और चांदी 54890 प्रति किलो के हिसाब से बिकी। सोमवार को सोना 50750 प्रति 10 ग्राम और चांदी 55970 प्रति किलो के हिसाब से बिकी।

कानपुर में सोना के दाम में कोई बदलाव देखने को नहीं मिला है। जबकि चांदी के दामों में तेजी देखने को मिली है। शनिवार को सोना 52200 प्रति 10 ग्राम और चांदी 56500 प्रति किलो के हिसाब से बिकी। सोमवार को सोना 52200 प्रति 10 ग्राम और चांदी 57400 प्रति किलो के हिसाब से बिकी। आगरा में सोमवार को सोना सस्ता हुआ है, लेकिन चांदी के दाम में उछाल देखने को मिला है। शनिवार को सोना 52200 प्रति 10 ग्राम और चांदी 56450 प्रति किलो के हिसाब से बिकी। सोमवार को सोना 51750 प्रति 10 ग्राम और चांदी 57250 प्रति किलो के हिसाब से बिकी।

गोरखपुर में सोना और चांदी में लगातार दो दिनों से कोई बदलाव देखने को नहीं मिला है। दोनों के रेट स्थिर हैं। शनिवार को सोना 52300 प्रति दस ग्राम और चांदी 57000 प्रति किलो बिकी। सोमवार को सोना 52200 प्रति 10 ग्राम और चांदी 57000 प्रति किलो के हिसाब से बिकी। बरेली में सोना और चांदी दोनों के दामों में उछाल देखने को मिला है।

शनिवार को सोना 52400 प्रति दस ग्राम और चांदी 56100 प्रति किलो बिकी। सोमवार को सोना 52600 प्रति 10 ग्राम और चांदी 56500 प्रति किलो के हिसाब से बिकी। सर्राफा बाजार के जानकारों का मानना है कि आने वाले दिनों में सोने के दाम में उछाल देखने को मिल सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि आने वाले दिनों में त्योहार और शादियों का सीजन शुरू होने वाला है।

जेवरात पर मेकिंग चार्ज कम तो सोने का रेट ज्यादा

एक शहर के अंदर भी सोना-चांदी के दो दुकानों में रेट का अंतर होता है। लेकिन कोई जेवर खरीदना हो तो मिला-जुलाकर ग्राहक का खर्च एक जैसा हो ही जाता है। दरअसल, जेवर पर सोना-चांदी के रेट के ऊपर मेकिंग चार्ज यानी बनाने का खर्चा लगता है। आप गौर करेंगे कि जिस दुकान में सोने का भाव कम होगा, वहां मेकिंग चार्ज 15-24 परसेंट तक ऊपर से लगता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button