लखनऊ, कानपुर, आगरा में सोना-चांदी महंगा, जानिये 10 ग्राम गोल्ड का रेट

भारतीय सर्राफा बाजार ने गुरुवार यानि 08 सितंबर को सोना और चांदी के रेट्स जारी कर दिए हैं। लखनऊ में गुरुवार को सोना और चांदी दोनों के दामों में उछाल देखने को मिला है।

स्टार एक्सप्रेस

डेस्क. भारतीय सर्राफा बाजार ने गुरुवार यानि 08 सितंबर को सोना और चांदी के रेट्स जारी कर दिए हैं। लखनऊ में गुरुवार को सोना और चांदी दोनों के दामों में उछाल देखने को मिला है। बुधवार को सोने की कीमत 50580 प्रति दस ग्राम और चांदी 53920 प्रति किलो के हिसाब से बिकी। गुरुवार को सोना 50670 प्रति 10 ग्राम और चांदी 54320 प्रति किलो के हिसाब से बिकी।

कानपुर में सोना और चांदी के दाम में बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। बुधवार को सोना 52000 प्रति 10 ग्राम और चांदी 55200 प्रति किलो बिक थी। गुरुवार को सोना 52200 प्रति दस ग्राम और चांदी 56000 प्रति किलो रही। आगरा में भी सोना और चांदी के दामों में बढ़ोत्तरी देखने को मिली है। बुधवार को सोना 52100 प्रति दस ग्राम और चांदी 54500 प्रति किलो बिकी। गुरुवार को सोना 52250 प्रति दस ग्राम और चांदी 54750 प्रति किलो बिकी।

गोरखपुर में सोना के रेट में कोई बदलाव देखने को नहीं मिला है, जबकि चांदी के दाम में गिरे हैं। बुधवार को सोना 52300 प्रति दस ग्राम और चांदी 56500 प्रति किलो बिकी। गुरुवार को सोना 52300 प्रति दस ग्राम और चांदी 56000 प्रति किलो बिकी। बरेली में सोना और चांदी दोनों के दाम चढ़े हैं। बुधवार को सोना 51900 प्रति दस ग्राम और चांदी 54000 प्रति किलो बिकी। गुरुवार को सोना 52350 प्रति दस ग्राम और चांदी 54200 प्रति किलो बिकी। सर्राफा बाजार के जानकारों का मानना है कि आने वाले दिनों में सोने के दाम में उछाल देखने को मिल सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि आने वाले दिनों में त्योहार और शादियों का सीजन शुरू होने वाला है। मेरठ में गुरुवार को सोना 52450 प्रति दस ग्राम और चांदी 55550 प्रति किलो बिकी।

जेवरात पर मेकिंग चार्ज कम तो सोने का रेट ज्यादा

एक शहर के अंदर भी सोना-चांदी के दो दुकानों में रेट का अंतर होता है। लेकिन कोई जेवर खरीदना हो तो मिला-जुलाकर ग्राहक का खर्च एक जैसा हो ही जाता है। दरअसल, जेवर पर सोना-चांदी के रेट के ऊपर मेकिंग चार्ज यानी बनाने का खर्चा लगता है। आप गौर करेंगे कि जिस दुकान में सोने का भाव कम होगा, वहां मेकिंग चार्ज 15-24 परसेंट तक ऊपर से लगता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button