Bahraich : ईएमटी ने एंबुलेंस में कराया सुरक्षित प्रसव

 स्टार एक्सप्रेस 

बहराइच। मानपुरवा गांव निवासी गर्भवती महिला को प्रसव पीड़ा शुरू हुई। जिस पर उसे एंबुलेंस से जिला अस्पताल ले जाया जा रहा था। तेज प्रसव पीड़ा शुरू होने पर गर्भवती का एंबुलेंस में ही सुरक्षित प्रसव कराया गया। तेजवापुर विकास खंड के ग्राम पंचायत मानपुरवा निवासी सावित्री देवी पत्नी बृजेश कुमार गर्भवती थी।

सोमवार शाम को प्रसव पीड़ा शुरू हुई। जिस पर पति बृजेश कुमार ने 102 एंबुलेंस को फोन किया। सूचना के 15 मिनट बाद एंबुलेंस पहुंच गई। महिला को एंबुलेंस संख्या यूपी 32 ईजी 1089 के द्वारा जिला अस्पताल ले जाया जा रहा था। रास्ते में गर्भवती को तेज प्रसव पीड़ा शुरू हुई।

जिस पर रास्ते में एंबुलेंस को रोक कर ईएमटी दुर्गेश पाठक, चालक धर्मवीर मिश्रा और आशा की मदद से एंबुलेंस में ही प्रसव कराया गया। महिला ने बेटे को जन्म दिया। सुरक्षित प्रसव के बाद जच्चा और बच्चा को जिला अस्पताल पहुंचाकर भर्ती कराया गया। दोनों स्वस्थ्य हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button