डॉ शिववीर भदौरिया ने सरीला में किया निशुल्क कम्प्यूटर क्लासेस उद्घाटन

 उद्घाटन करते भाजपा युमो के शिववीर सिंह, नवीन सिंह

 स्टार एक्सप्रेस 

हमीरपुर। बुंदेलखंड जैसे पिछड़े क्षेत्र में सामाजिक कार्यो को करने के लिए बनाई गई सामाजिक संस्था राजकुमारी कुसुम सिंह सामाजिक संस्थान द्वारा क्षेत्र की गरीब छात्राओं के लिये बनाई गई निःशुल्क कम्प्यूटर क्लासेस का उद्घाटन भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ शिववीर सिंह भदौरिया व विहिप के नवीन सिंह ने फीता काट कर किया।

उद्घाटन के दौरान कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा युमो के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ शिववीर सिंह भदौरिया ने कहा कि संस्थान द्वारा सरीला में जो कम्प्यूटर क्लासेस बनाई गई है इससे छात्राओं को कम्प्यूटर की शिक्षा तो मिलेगी ही साथ ही छात्राएं भी स्वावलंबी भी बनेंगी। कहा कि संस्थान द्वारा बुंदेलखंड क्षेत्र में जो भी सामाजिक कार्य कराए जाएंगे उसमें वो भी पूरा सहयोग करेंगे।

उन्होंने कहा कि वो सरीला चेयरमैन शैफाली सिंह का भी धन्यवाद ज्ञापित करना चाहेंगे जिन्होंने यहां के विकास के लिए इस संस्थान को नींव रखी और ये निःशुल्क कम्प्यूटर क्लासेस का शुभारंभ कराया। नगर पंचायत सरीला की चेयरमैन व संस्थान की प्रबंधक शैफाली सिंह ने कहा कि राजा नरेंद्र सिंह का सपना था कि यहां के बच्चों को अच्छी शिक्षा मिल सके। जिसको साकार करने का प्रयास करते हुए उन्होंने संस्थान के माध्यम से इस निशुल्क कम्प्यूटर क्लासेस की नींव रखी।

आगे भी उनका प्रयास है जरूरतमन्त बच्चों के लिए वो निशुल्क लाइब्रेरी तैयार करवाएं। जिससे बच्चे शिक्षा ग्रहण कर सकें। संस्थान के उपाध्यक्ष शिवांक श्रीवास्तव ने आगन्तुकों का आभार व्यक्त किया। इस दौरान चेयरमैन चरखारी मूलचन्द्र अनुरागी, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष आराधना राजपूत, पूर्व चेयरमैन अरविंद सिंह, उप प्रबंधक नीतू भटनागर, दीप्ति गुप्ता, निशा भटनागर, अनीता शुक्ला, साधना कुशवाहा आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button