बृजरानी अस्पताल की संचालक डॉ संतोष सिंह डीएम से सम्मानित
स्टार एक्सप्रेस
.जनआरोग्य योजना के कुशल क्रियान्वन के लिए मिला सम्मान
.डॉ डीपी सिंह व डॉ संतोष सिंह को सम्मानित करते जिलाधिकारी हमीरपुर
हमीरपुर। प्रधानमंत्री द्वारा पूरे देश मे गरीब और असहायों के 5 लाख तक के मुफ्त इलाज के लिए क्रियान्वित हो रही प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के कुशल संचालन के लिए राठ स्थित बृजरानी अस्पताल को सम्मानित किया गया। बृजरानी अस्पताल के संरक्षक पूर्व कृषि निदेशक उत्तर प्रदेश डॉ डीपी सिंह व संचालिका गायनोलॉजिस्ट डॉ संतोष सिंह को जिलाधिकारी डॉ चंद्रभूषण त्रिपाठी ने सम्मानित किया।
इस दौरान जिलाधिकारी डॉ चंद्रभूषण त्रिपाठी ने कहा कि राठ स्थित बृजरानी अस्पताल ने सरकार की जन आरोग्य योजना में कंधे से कंधा मिलाकर उसको बेहतरीन क्रियान्वित किया है। जिसके लिए वो बृजरानी अस्पताल के संचालक का आभार व्यक्त करते हैं।
सम्मान पाकर अस्पताल की संचालिका डॉ संतोष सिंह ने कहा कि उनका लक्ष्य ही गरीबों की सेवा करना है। जिसके लिए वो आज से करीब 14 साल पहले राठ आकर जरूरतमंदों की सेवा में लग गई थीं। उन्होंने बताया कि जन आरोग्य योजना का करीब दो सैंकड़ा से भी अधिक लोगों को लाभ दिलवा चुकीं हैं। इस दौरान सीडीओ हमीरपुर मथुरा प्रसाद, सीएमओ डॉ अशोक रावत आदि मौजूद रहे।