दिल्ली विधानसभा में बीजेपी विधायकों का हंगामा के बाद दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित

स्टार एक्सप्रेस संवाददता

दिल्ली: विधानसभा सदन में आयोजित बजट सत्र  के दौरान आम आदमी पार्टी और भाजपा विधायक विजेंद्र गुप्ता अपनी बात पर अड़े रहे। उनके सीट पर नहीं बैठने के कारण विधानसभा अध्यक्ष ने उनको मार्शल आउट करा दिया।

मार्शल ने विधायकों को बाहर निकाल दिया

यह देख भाजपा के ओम प्रकाश शर्मा आदि सदस्य भी आरोप लगाने लगे कि दिल्ली सरकार बजट पेश नहीं करने देने के मामले में गुमराह कर रही है, जबकि दिल्ली सरकार ने बजट पेश करने की औपचारिकताएं पूरी नहीं की और वह इस बात पर चर्चा कराने की मांग करने लगे।  दिल्ली विधानसभा सदन में मंगलवार का दिन भी हंगामेदार रहा। यहां भाजपा विधायकों ने कुछ चर्चा की मांग की जिसे लेकर विस अध्यक्ष ने पहले वित्त मंत्री के भाषण पूरा हो जाने की बात कही। इस पर भाजपा विधायक नहीं माने तो उन्हें मार्शल से बाहर निकाल दिया।

दिल्ली विधानसभा सदन में क्या-क्या हुआ?

विधानसभा की कार्रवाई शुरू होते ही भाजपा विधायकों ने बजट पेश करने की स्वीकृति नहीं होने का मुद्दा उठाते हुए इस पर चर्चा कराने की मांग की।  इस संबंध में भाजपा विधायक विजेंद्र गुप्ता ने विधानसभा अध्यक्ष को लिखे पत्र के तहत चर्चा कराने की भी मांग की। मगर विधानसभा अध्यक्ष ने उनकी सुनवाई नहीं की और उन्होंने पहले वित्त मंत्री का भाषण होने की बात की, उसके बाद उनके पत्र पर निर्देश देने का आश्वासन दिया।

लेकिन भाजपा विधायक विजेंद्र गुप्ता अपनी बात पर अड़े रहे। उनके सीट पर नहीं बैठने के कारण विधानसभा अध्यक्ष ने उनको मार्शल आउट करा दिया। यह देख भाजपा के ओम प्रकाश शर्मा आदि सदस्य भी आरोप लगाने लगे कि दिल्ली सरकार बजट पेश नहीं करने देने के मामले में गुमराह कर रही है, जबकि दिल्ली सरकार ने बजट पेश करने की औपचारिकताएं पूरी नहीं की और वह इस बात पर चर्चा कराने की मांग करने लगे।

विधानसभा अध्यक्ष ने उनकी बात मानने से इनकार कर दिया, जिसके विरोध में भाजपा विधायकों ने सदन से बाहर कर दिया। इससे पहले विजेंद्र गुप्ता और विधानसभा अध्यक्ष के बीच काफी देर तक बहस हुई। इस दौरान विजेंद्र गुप्ता ने कहा कि वे तानाशाही कर रहे हैं। तभी विधानसभा अध्यक्ष ने कहा हां वह तानाशाही कर रहे हैं। भाजपा दिल्ली के लोगों के साथ तानाशाही करते हुए अन्याय कर रही है इसलिए वह भी तानाशाही कर रहे हैं।

12 बजे तक स्थगित सदन की कार्रवाई

बीजेपी विधायकों के सदन से बाहर जाने के बाद वित्त मंत्री कैलाश गहलोत ने बजट पेश करने की स्वीकृति के संबंध में पूरा विवरण सदन के समक्ष रखा उनके बयान के बाद आम आदमी पार्टी के सदस्यों ने सदन में हंगामा करना शुरू कर दिया। उनके शांत नहीं होने पर विधानसभा अध्यक्ष ने 12:00 बजे तक सदन की कार्रवाई स्थगित की। कैलाश गहलोत ने केंद्र सरकार पर बजट रोकने का आरोप भी लगाया।

दोबारा 2 बजे तक सदन स्थगित 

दिल्ली विधानसभा में एक बार फिर हंगामा हुआ। आम आदमी पार्टी के विधायकों ने बजट पेश करने की केंद्र सरकार से अनुमति न मिलने के विरोध में हंगामा किया। उन्होंने नेता प्रतिपक्ष को भी नहीं बोलने दिया। उनके बोलने के दौरान आप विधायकों ने हंगामा किया विधानसभा अध्यक्ष 2:00 बजे तक सदन स्थगित किया

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button