संवैधानिक अधिकारों के निर्वहन से ही देश बनेगा सशक्त: ओ. पी. चन्द्रा

स्टार एक्सप्रेस

मऊ। पूरा देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। हमें आजाद हुए 75 साल हो गये हैं। यह पूरे देश के लिए गर्व की बात है। सभी देशवासियों को अपनी इस उपलब्धि पर उत्सव मनाना चाहिए। साथ ही यह प्रण लेना चाहिए कि संवैधानिक अधिकारों का पालन हमेशा करेंगे। क्योंकि, आजादी का असली महत्व और सपना तभी साकार होगा जब संवैधानिक व्यवस्था का ईमानदारी से पालन होगा।

यह बातें आजादी का अमृत्व महोत्सव के तहत आयोजित कार्यक्रम में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद उत्तर प्रदेश के कार्यकारी प्रांतीय महामंत्री और उत्तर प्रदेश जूनियर हाई स्कूल (पूर्व माध्यमिक) शिक्षक संघ मऊ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष ओम प्रकाश चन्द्रा (ओ.पी. चन्द्रा) ने कहीं।

ओ.पी. चन्द्रा ने बताया कि अमृत महोत्सव के तहत लगातार प्रभात फेरी निकाली जा रही है।

छात्र-छात्राओं को आजादी के महत्व की जानकारी देने के साथ उनको संवैधानिक अधिकारों के प्रति जागरूक भी किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि छात्र-छात्राएं ही देश के भविष्य का निर्माण करेंगे। अगर उनको अभी से संवैधानिक अधिकारों के प्रति जागरूक किया जाएगा, तभी एक सशक्त भारत का निर्माण किया जा सकता है। ऐसे में संविधान की मूल अवधारणा को जीवन में उतारने का संकल्प लेना चाहिए। इस देश की आजादी के लिए लाखों कुर्बानियां दी गईं हैं, उन शहीदों का हम हमेशा कर्जदार रहेंगे। उनके सपनों के भारत को पूरा करने का संकल्प लेते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button