प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन में बोले CM योगी- आज हमने ब्रिटेन को पछाड़ा, भारत बना दुनिया की 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था…

उन्होंने कहा कि आपने साढ़े आठ वर्ष के दौरान देश को बदलते हुए देखा है। ये देश आज अपनी आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। आजादी के इस अमृत महोत्सव में किसी भी देश के लिए इससे गौरव की बात क्या हो सकती है

स्टार एक्सप्रेस

लखनऊ. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को अलीगढ़ पहुंचे। सीएम योगी ने प्रबुद्धजन सम्मेलन में शिरकत की. मुख्यमंत्री योगी ने अलागढ़ में सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि अलीगढ़ प्रदेश का एक प्रमुख जनपद और महानगर है। इस जनपद की अपनी एक पहचान है। पौराणिक काल से लेकर के देश की आजादी की लड़ाई के दौरान भूमिका में अलीगढ़ ने सदैव नेतृत्व प्रदान किया है।

सीएम ने कहा कि आजादी के बाद अलीगढ़ ने प्रदेश में नेतृत्व प्रदान करने के लिए सदैव अपनी भूमिका का निर्वहन किया। उन्होंने कहा कि अलीगढ़ के विकास के लिए अलग-अलग स्तर पर निरंतर प्रयास हुए. कभी बाबूजी कल्याण सिंह के नेतृत्व में यहां के परंपरागत उद्यम को फिर से पुनर्जीवित करने के लिए ताला नगरी के रूप में उसे आगे बढ़ाने का कार्य किया गया।

सीएम योगी ने अपने संबोधन में आगे कहा कि आज मैं अलीगढ़ के इसी हुनर को एक मंच प्रदान करने के लिए आपके बीच में आया हूं। उन्होंने कहा कि आपने साढ़े आठ वर्ष के दौरान देश को बदलते हुए देखा है। ये देश आज अपनी आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। आजादी के इस अमृत महोत्सव में किसी भी देश के लिए इससे गौरव की बात क्या हो सकती है कि जिस ब्रिटेन ने भारत पर दो सौ वर्षों तक शासन किया आज उस ब्रिटेन को पछाड़ करके भारत दुनिया की पांचवी बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में दुनिया के सामने आया है।

ये भी पढ़े

Indian Navy SSR Recruitment 2022: भारतीय नौसेना में इन 1400 पदों पर निकली वैकेंसी, जानकारी के लिये पढ़े पूरी खबर

सीएम ने आगे कहा कि दुनिया के वे बीस बड़े देश जिनका दुनिया के अस्सी फिसदी संसाधनों पर अधिकार है वे G-20 जाने जाते हैं. इन सभी 20 देशों की अध्यक्षता अगले वर्ष तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत करेगा। ये भारत की आजादी के अमृत महोत्सव में वैश्विक स्तर पर भारत की बढ़ती हुई प्रतिष्ठा का प्रमाण है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button