सीएम योगी ने सुनी जनता की समस्या, कहा- न्याय पाने के लिए बार-बार ना दौड़ें पीड़ित

स्टार एक्सप्रेस

लखनऊ. दो दिवसीय दौरे पर गोरखपुर आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को गोरखनाथ मंदिर में जनता दर्शन के दौरान ये निर्देश दिये। इस दौरान सीएम ने दूर- दराज से आए लोगों की समस्याएं सुनी और जनता की समस्याओं के जल्द से जल्द निराकरण के लिए उन्हें आश्वस्त किया।

रविवार की सुबह करीब 7.45 बजे मुख्यमंत्री योगी हिंदू सेवाश्रम पहुंचे। यहां उन्होंने करीब 200 लोगों से की मुलाकात की यहां सर्वाधिक संख्या महिलाओं की रही। पुलिस और राजस्व से जुड़ी समस्याओं की भरमार रही। मुख्यमंत्री ने सभी की एक-एक कर समस्याओं को सुना और साथ चल रहे अफसरों को कार्रवाई के लिए ताकीद किया।

हिंदूसेवाश्रम से निकलने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ यात्री निवास गए, जहां करीब 600 लोगों की समस्याओं को सुना सभी से एप्लिकेशन लेकर अधिकारियों को सौंपा। यहां मुख्यमंत्री ने देवरिया पुलिस के खिलाफ मिली शिकायतों पर डीआईजी जे रविन्द्र गौड़ को कार्रवाई के लिए निर्देशित किया। करीब सवा घन्टे मुख्यमंत्री यात्री निवास में रहे।

हिन्दू सेवाश्रम में जनता दर्शन में फरियादियों की समस्याएं सुन रहे सीएम योगी आदित्यनाथ की नजर अपनी मां की गोद में बैठी 5 माह की आरूही पर पड़ गई। जमीन सबंधी पारिवारिक विवाद की शिकायत लेकर पिपराइच से आई आरूही की मां ने सीएम योगी आदित्यनाथ को अपनी लिखित शिकायत दी।

जनता दर्शन के बाद मंदिर लौटे मुख्यमंत्री योगी लालक्क्ष में भी करीब सौ लोगों से मिले। इनमें कुछ पार्टी कार्यकर्ता थे तो कुछ बाहर से आए पीड़ित थे। जो मुख्यमंत्री को अपना एप्लिकेशन देकर न्याय की गुहार लगाई। मुख्यमंत्री ने उन्हें कार्रवाई का भरोसा दिलाया। साथ ही बाहर से आये कुछ संतो से भी मुलाकात की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button