खाली पेट चबाएं करी पत्ता, वेट लॉस के साथ दूर होती हैं ये 5 समस्याएं

अगर आप अपनी वेट लॉस जर्नी में हैं तो खाली पेट करी पत्ते का सेवन करें। खाली पेट करी पत्ते का सेवन करने से सिर्फ वेट लॉस ही नहीं बल्कि सेहत को कई तरह के फायदे होते हैं।

स्टार एक्सप्रेस

डेस्क. डोसे की चटनी बनानी हो या फिर कढ़ी में लगाना हो तड़का, करी पत्ते के बिना दोनों ही चीजों का स्वाद अधूरा रहता है। खाने में इस्तेमाल किया गया करी पत्ता न सिर्फ खाने में खुशबू और स्वाद जोड़ता है बल्कि उसे सेहतमंद बनाए रखने में भी मदद करता है। करी पत्ते में कैल्शियम, फास्फोरस, आयरन, विटामिन सी, विटामिन ए आदि जैसे कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं। जिनका सेवन करने से सेहत को कई फायदे हो सकते हैं। अगर आप अपनी वेट लॉस जर्नी में हैं तो खाली पेट करी पत्ते का सेवन करें। खाली पेट करी पत्ते का सेवन करने से सिर्फ वेट लॉस ही नहीं बल्कि सेहत को कई तरह के फायदे होते हैं। आइए जानते हैं उनके बारे में।

 

खाली पेट करी पत्ते का सेवन करने से सेहत को मिलते हैं ये फायदे-

आंखों के लिए फायदेमंद-

खाली पेट करी पत्ते का सेवन करने से ना सिर्फ आंखों की रोशनी में सुधार आ सकता है बल्कि इसके अंदर विटामिन ए पाया जाता है जो आंखों को तंदुरुस्त बनाने के लिए बेहद उपयोगी साबित हो सकता है।

मॉर्निंग सिकनेस होगी दूर-

मॉर्निंग सिकनेस दूर करने के लिए खाली पेट करी पत्ते का सेवन अच्छा होता है। करी पत्ते के उपयोग से न केवल उल्टी की समस्या दूर हो सकती है बल्कि मतली, जी मिचलाना आदि समस्याओं से भी राहत पाया जा सकता है। मॉर्निंग सिकनेस दूर करने के लिए आप नींबू के रस में चीनी और करी पत्ते के रस को मिलाकर भी पी सकते हैं।

लिवर की समस्या हो सकती है दूर-

लिवर की समस्या दूर करने में भी खाली पेट करी पत्ते का सेवन बेहद उपयोगी है। यह ना केवल सिरोसिस के जोखिम को कम करने में मदद करता है बल्कि लिवर की कार्य क्षमता में भी सुधार करता है।

वेट लॉस-

बढ़ता वजन आज हर दूसरे व्यक्ति के लिए एक बड़ी समस्या बना हुआ है। आप इस समस्या से छुटकारा बस कुछ करी पत्ते खाली पेट चबाकर पा सकते हैं। अगर आप खाली पेट करी पत्ते का सेवन करते हैं तो आप अपना वजन कम कर सकते हैं। खाली पेट करी पत्ते चबाने से न सिर्फ शरीर में ब्लड शुगर को कंट्रोल किया जा सकता है बल्कि कोलेस्ट्रोल भी कम होता है। इसके लिए आप सुबह उठते ही तुलसी के पत्तों के साथ करी पत्ते का सेवन करें। ये आपके वेट लॉस में मदद कर सकता है।

पाचन तंत्र होगा मजबूत-

करी पत्ते का सेवन करने से न केवल पेट दर्द की समस्या दूर हो सकती है बल्कि जो लोग कब्ज, एसिडिटी, अपच से परेशान हैं वह खाली पेट करी पत्ते का सेवन करें। आप इसका सेवन दही या छाछ के साथ भी कर सकते हैं। ऐसा करने से पाचन तंत्र मजबूत बना रहता है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button