सोना-चांदी के रेट में आया बदलाव, जानिये क्या है आजका ताजा भाव

दिल्ली-यूपी के लोग अगर आज सोना खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो पहले ये जान लें कि हफ्ते के पहले कारोबारी दिन पर गोल्ड-सिल्वर के रेट कम हो गए हैं। सोने-चांदी की नई कीमत यहां चेक कर सकते हैं।

स्टार एक्सप्रेस

डेस्क. वैश्विक स्तर पर सोने-चांदी की कीमत में अस्थिरता बनी हुई है। वहीं भारतीय बाजार में भी 4 अप्रैल 2022, सोमवार को हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोने-चांदी के रेट में गिरावट दर्ज की जा रही है। सोमवार को एमसीएक्स पर सोने के दाम 0.25 फीसदी गिरावट के बाद 51 हजार 475 रुपये हो गए हैं। वहीं चांदी की कीमत भी 0.23 फीसदी गिरकर 66 हजार 582 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है। चलिए यहां जानते हैं कि दिल्ली और यूपी में आज सोने-चांदी का क्या भाव है।

दिल्ली में सोने -चांदी का आज क्या है रेट?

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज सोना हफ्ते के पहले कारोबारी दिन पर सस्ता हो गया है। गुड रिटर्न वेबसाइट के मुताबिक आज दिल्ली में 22 कैरेट 10 ग्राम सोने का भाव 150 रुपये की गिरावट के साथ 47 हजार 800 रुपये हो गया है। वहीं कल 22 कैरेट 10 ग्राम सोने का भाव 47 हजार 950 रुपये था। 24 कैरेट 10 ग्राम सोने का आज का भाव 52 हजार 140 रुपये है। जबकि कल 24 कैरेट 10 ग्राम सोने का रेट 52 हजार 460 रुपये था। बात करें चांदी की तो दिल्ली में आज 1 किलोग्राम चांदी की कीमत में 200 रुपये की टूट दर्ज की जा रही है। आज चांदी 66 हजार 600 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है जबकि कल 1 किलो चांदी की कीमत 66 हजार 800 रुपये थी।

दिल्ली में प्रति ग्राम 22 कैरेट सोने का ये है आज का भाव

1 ग्राम सोने का भाव – 4 हजार 780 रुपए
8 ग्राम सोने का भाव – 38 हजार 240 रुपए
10 ग्राम सोने का भाव – 47 हजार 800 रुपए
100 ग्राम सोने का भाव – 4 लाख 78 हजार रुपए

उत्तर प्रदेश में सोना -चांदी आज कितना हुआ महंगा?
यूपी के सर्राफा बाजार में भी आज सोने की कीमत में गिरावट देखी जा रही है। वहीं चांदी की कीमत भी आज कम हो गई है। यहां जानते हैं राजधानी लखनऊ में आज 22 कैरेट और 24 कैरेट सोना किस कीमत पर खरीदा जा सकता है।

लखनऊ में प्रति ग्राम 22 कैरेट सोने का क्या है आज का रेट

1 ग्राम सोने का भाव – 4 हजार 795 रुपए
8 ग्राम सोने का भाव – 38 हजार 360 रुपए
10 ग्राम सोने का भाव – 47 हजार 950 रुपए
100 ग्राम सोने का भाव – 4 लाख 79 हजार 500 रुपए

लखनऊ में आज चांदी की ये है कीमत

वहीं लखनऊ में आज चांदी की कीमत में कमी देखी जा रही है। आज 1 किलोग्राम चांदी का मूल्य 66 हजार 600 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया है जबकि कल 1 किलो चांदी की कीमत 67 हजार 800 रुपये थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button