दिल्ली-यूपी में आज सोना-चांदी के रेट में आया बदलाव, जानिये आजका ताजा भाव

भारत के सर्राफा बाजार में आज सोने-चांदी की कीमत स्थिर बनी हुई है। चांदी के रेट आज कम हो गए हैं. चलिए यहां दिल्ली-यूपी में गोल्ड-सिल्वर की ताजा कीमत जान लेते हैं।

स्टार एक्सप्रेस

डेस्क. वैश्विक स्तर पर सोने-चांदी की कीमत में अस्थिरता बरकरार है। वहीं भारतीय बाजार में भी सोने-चांदी के रेट में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी हुई है। चलिए यहां जानते हैं कि 5 अप्रैल 2022, मंगलवार को दिल्ली और यूपी में सोने-चांदी का ताजा भाव क्या है।

दिल्ली में सोने -चांदी का आज क्या है रेट?

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज सोने की कीमत स्थिर बनी हुई है। गुड रिटर्न वेबसाइट के मुताबिक आज दिल्ली में 22 कैरेट 10 ग्राम सोने का भाव 47 हजार 800 रुपये ही है। वहीं कल भी 22 कैरेट 10 ग्राम सोने का भाव 47 हजार 800 रुपये था। 24 कैरेट 10 ग्राम सोने का आज का भाव 52 हजार 140 रुपये है। कल भी 24 कैरेट 10 ग्राम सोने का रेट 52 हजार 140 रुपये था। बात करें चांदी की तो दिल्ली में आज 1 किलोग्राम चांदी की कीमत में गिरावट दर्ज की जा रही है। आज चांदी 66 हजार 300 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है।

दिल्ली में प्रति ग्राम 24 कैरेट सोने का ये है आज का भाव

1 ग्राम सोने का भाव – 5 हजार 214 रुपए
8 ग्राम सोने का भाव – 41 हजार 712 रुपए
10 ग्राम सोने का भाव – 52 हजार 140 रुपए
100 ग्राम सोने का भाव – 5 लाख 21 हजार 400 रुपए
उत्तर प्रदेश में सोना -चांदी आज कितना हुआ महंगा?

यूपी के सर्राफा बाजार में भी आज सोने की कीमत स्थिर बनी हुई है। वहीं चांदी की कीमत आज कम हो गई है। यहां जानते हैं राजधानी लखनऊ में आज 22 कैरेट और 24 कैरेट सोना किस कीमत पर खरीदा जा सकता है।

लखनऊ में प्रति ग्राम 24 कैरेट सोने का ये है आज का भाव

1 ग्राम सोने का भाव – 5 हजार 229 रुपए
8 ग्राम सोने का भाव – 41 हजार 832 रुपए
10 ग्राम सोने का भाव – 52 हजार 290 रुपए
100 ग्राम सोने का भाव – 5 लाख 22 हजार 900 रुपए

लखनऊ में आज चांदी की ये है कीमत

वहीं लखनऊ में आज चांदी की कीमत में कमी देखी जा रही है। आज 1 किलोग्राम चांदी का मूल्य 66 हजार 300 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया है जबकि कल 1 किलो चांदी की कीमत 66 हजार 600 रुपये थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button