दिल्ली-यूपी में आज सोने के भाव में आया बदलाव, यहां चेक कर लें ताजा रेट

दिल्ली-यूपी में सोने-चांदी की कीमत में कभी तेजी तो कभी गिरावट का दौर जारी है। वहीं चांदी के दाम में गिरावट आई है।

स्टार एक्सप्रेस

डेस्क. सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव बरकरार है. वहीं भारतीय बाजार में शनिवार, 26 मार्च 2022 यानी आज सोने-चांदी के रेट में उछाल देखा जा रहा है। गुड रिटर्न वेबसाइट के मुताबिक देश में 22 कैरेट 10 ग्राम गोल्ड का रेट 48210 है। वहीं 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का आज का भाव 52 हजार 600 रुपये है। देश में चांदी के रेट में आज गिरावट देखी जा रही है। आज एक किलो चांदी का मूल्य 68 हजार 900 रुपये है. चलिए यहां जानते हैं राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और यूपी में सोने-चांदी का आज क्या रेट है।

दिल्ली में सोने -चांदी का आज क्या है रेट?

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज सोने की कीमत में मामूली तेजी आई है.गुड रिटर्न वेबसाइट के मुताबिक आज दिल्ली में 22 कैरेट 10 ग्राम सोने का भाव 48 हजार 210 रुपये है। वहीं कल 22 कैरेट 10 ग्राम सोने का भाव 48 हजार 200 रुपये था। 24 कैरेट 10 ग्राम सोने का आज का भाव 52 हजार 600 रुपये है। वहीं कल 24 कैरेट 10 ग्राम सोने का रेट 52 हजार 590 रुपये था। बात करें चांदी की तो दिल्ली में सिल्वर के रेट में गिरावट दर्ज की जा रही है। आज 1 किलोग्राम चांदी का मूल्य 68 हजार 900 रुपये है जबकि कल 1 किलो चांदी की कीमत 70 हजार रुपये थी।

1 ग्राम सोने का भाव – 5 हजार 260 रुपए
8 ग्राम सोने का भाव – 42 हजार 80 रुपए
10 ग्राम सोने का भाव – 52 हजार 600 रुपए
100 ग्राम सोने का भाव – 5 लाख 26 हजार रुपए
उत्तर प्रदेश में सोने -चांदी आज कितना हुआ महंगा?

यूपी के सर्राफा बाजार में भी आज सोने के भाव में मामूली तेजी आई है वहीं चांदी के भाव में कमी देखी जा रही है। यहां जानते हैं राजधानी लखनऊ में आज 22 कैरेट और 24 कैरेट सोना किस कीमत पर खरीदा जा सकता है।

लखनऊ में प्रति ग्राम 22 कैरेट सोने का ये है आज का भाव

1 ग्राम सोने का भाव – 4 हजार 836 रुपए
8 ग्राम सोने का भाव – 38 हजार 688 रुपए
10 ग्राम सोने का भाव – 48 हजार 360 रुपए
100 ग्राम सोने का भाव – 4 लाख 83 हजार 6 सौ रुपए
लखनऊ में प्रति ग्राम 24 कैरेट सोने का ये है आज का भाव

1 ग्राम सोने का भाव – 5 हजार 275 रुपए
8 ग्राम सोने का भाव – 42 हजार 200 रुपए
10 ग्राम सोने का भाव – 52 हजार 750 रुपए
100 ग्राम सोने का भाव – 5 लाख 27 हजार 500 सौ रुपए
लखनऊ में आज चांदी की ये है कीमत

वहीं लखनऊ में भी आज चांदी की कीमत में गिरावट देखी जा रही है। आज 1 किलोग्राम चांदी का मूल्य 68 हजार 900 रुपये है जबकि कल 1 किलो चांदी की कीमत 70 हजार रुपये थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button