सोने-चांदी के भाव में बदलाव, जानिये आजका ताजा रेट

भारतीय सर्राफा बाजार ने शुक्रवार यानि 23 सितंबर को सोना और चांदी के रेट्स जारी कर दिए हैं। लखनऊ में सोना और चांदी के दामों में लगातार दूसरे दिन भी गिरावट दर्ज की गई।

स्टार एक्सप्रेस

डेस्क. भारतीय सर्राफा बाजार ने शुक्रवार यानि 23 सितंबर को सोना और चांदी के रेट्स जारी कर दिए हैं। लखनऊ में सोना और चांदी के दामों में लगातार दूसरे दिन भी गिरावट दर्ज की गई। गुरुवार को सोना 51500 प्रति दस ग्राम और चांदी 57900 प्रति किलो रही। शुक्रवार को सोना 51200 प्रति दस ग्राम और चांदी 57800 प्रति किलो थी।

कानपुर में सोने के दाम बढ़े हैं जबकि चांदी के रेट में कोई अंतर नहीं दिखा है। गुरुवार को सोना 51350 प्रति दस ग्राम और चांदी 59000 प्रति किलो रही। शुक्रवार को सोना 51400 प्रति दस ग्राम और चांदी 59000 प्रति किलो थी। आगरा में सोना के दाम में कोई अंतर नहीं दिखा जबकि चांदी के रेट बढ़े हैं। गुरुवार को सोना 52300 प्रति दस ग्राम और चांदी 58700 प्रति किलो रही। शुक्रवार को को सोना 52300 प्रति दस ग्राम और चांदी 58700 प्रति किलो रही।

गोरखपुर में शुक्रवार को सोना 52000 प्रति दस ग्राम और चांदी 57000 प्रति किलो रही। यही रेट गुरुवार को भी थे। यहां दूसरे दिन कोई बदलाव नहीं दिखा है। बरेली में सोना और चांदी दोनों के रेट बढ़े हैं। गुरुवार को सोना 51500 प्रति दस ग्राम और चांदी 57900 प्रति किलो रही। वहीं शुक्रवार को सोना 51200 प्रति दस ग्राम और चांदी 58600 प्रति किलो रही। सर्राफा बाजार के जानकारों का मानना है कि आने वाले दिनों में सोने के दाम में उछाल देखने को मिल सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि आने वाले दिनों में त्योहार और शादियों का सीजन शुरू होने वाला है।

जेवरात पर मेकिंग चार्ज कम तो सोने का रेट ज्यादा

एक शहर के अंदर भी सोना-चांदी के दो दुकानों में रेट का अंतर होता है। लेकिन कोई जेवर खरीदना हो तो मिला-जुलाकर ग्राहक का खर्च एक जैसा हो ही जाता है। दरअसल, जेवर पर सोना-चांदी के रेट के ऊपर मेकिंग चार्ज यानी बनाने का खर्चा लगता है। आप गौर करेंगे कि जिस दुकान में सोने का भाव कम होगा, वहां मेकिंग चार्ज 15-24 परसेंट तक ऊपर से लगता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button