अवैध कब्जे पर कहर बनकर बरपा बुल्डोजर, बड़े स्तर पर अवैध निर्माणों को किया जमींदोज
यूपी की योगी सरकार अवैध निर्माणों और कब्जेदारों के खिलाफ सख्त रवैया अपनाए हुए हैं। गुरुवार को मुरादाबाद में अवैध निर्माणों पर MDA का बुलडोजर कहर बनकर टूटा है।
स्टार एक्सप्रेस
मुरादाबाद. यूपी की योगी सरकार अवैध निर्माणों और कब्जेदारों के खिलाफ सख्त रवैया अपनाए हुए हैं। गुरुवार को मुरादाबाद में अवैध निर्माणों पर MDA का बुलडोजर कहर बनकर टूटा है। जिला प्रशासन ने बुल्डोजर चलवाकर बड़े स्तर पर अवैध निर्माणों को जमीदोज किया गया। बता दें, रामगंगा नदी के किनारे अवैध निर्माण किए जा रहे थे। इस दौरान मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा।
MDA का बुलडोजर गुरुवार को रामगंगा नदी के किनारे किए गए अवैध निर्माण पर कहर बनकर टूटा है। भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचा जिला प्रशासन ने बुल्डोजर के जरिए रामगंगा नदी के किनारे बने अवैध कारखाने तोड़े गए हैं। बताया जा रहा है, भूमाफियाओ ने रामगंगा नदी के किनारे कब्ज़ा करके लोगों को ज़मीन भी बेच डाली। विकास प्राधिकरण की कार्यवाही से लोगों में हड़कंप मच गया है।
Also Read-
आरक्षण को लेकर बीजेपी अध्यक्ष का सपा पर बड़ा आरोप, योगी की वजह से प्रदेश की बदली छवि…
भूमाफियाओ द्वारा रामगंगा नदी के किनारे भारी संख्या मैं अवैध निर्माण किये जा रहे थे। वीसी शैलेश कुमार ने भू-माफियाओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है। वीसी शैलेश कुमार ने कहा अवैध निर्माण करने वालो को किसी कीमत पर बक्शा नहीं जायेगा। भूमाफियाओ के खिलाफ प्राधिकरण की कार्यवाही ज़ारी रहेगी।