समग्र विकास के लिए है बजट: योगी

पहले माफियाओ की चलती थी समानांतर सरकार

स्टार एक्सप्रेस/संवाददाता

मैंने खुद पर दर्ज कोई मुकदमा वापस नहीं लिया: योगी

लखनऊ: यूपी विधानसभा सत्र के 10वें दिन सीएम योगी ने बजट पर विधान परिषद में सम्बोधित किया। सीएम योगी ने कहा, 2017 के पहले संगठित अपराध के साथ पैरलल संगठित अपराध के साथ पैरलल सरकार चलती थी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बृ​हस्पतिवार को पिछली सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा कि वर्ष 2017 से पहले राज्य के नौजवानों के सामने पहचान का संकट था और सूबे में माफिया तत्वों की समानांतर सरकार चलती थी।

मुख्यमंत्री ने विधान परिषद में वित्त वर्ष 2023—24 के लिए पेश बजट पर चर्चा का जवाब देते हुए विपक्ष पर निशाना साधा। विधानपरिषद में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश में जिन्होंने राम को कोसा था, और कहते थे कि अयोध्या मे परिंदा भी पर नहीं मार सकता, उन्हे जनता ने कहां पहुंचा दिया, देख सकते हैं। अच्छा होता वो चर्चा मे भाग लेते, लेकिन वो भाग खड़े हुए। तुलसीदास ने मध्यकाल मे ही कहा था कि मेरा एक ही राजा है, राजा राम सीएम योगी ने कहा कि प्रदेश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए बजट को एक थीम के साथ जोड़ा गया है। 2017 के पहले नौजवानों के सामने पहचान का संकट था। संगठित अपराध के साथ पैरलल सरकार चलती थी।

बहन—बेटियों को सुरक्षा का खतरा था। आज छह वर्ष मे पहचान बदली। नौजवान आज गर्व से कहता है कि वह उत्तर प्रदेश का है। इसकी झलक पिछले दिनों में हुए कार्यकमों में देखने को मिला। प्रदेश मे ग्लोबल इन्वेस्टर समिट का आयोजन हुआ। पहले इन्वेस्टर समिट प्रदेश के बाहर दिल्ली,मुंबई मे होते थे। योगी ने कहा कि हमने 2018,2022 मे इन्वेस्टर समिट करके दिखा दिया। 33 लाख के निवेश प्रस्ताव उत्तर प्रदेश के हर क्षेत्र के लिए आए। इसके लिए टीम यूपी लगातार काम करती रही।

बहेतर लॉ एंड आर्डर और बेहतर कनेकटीविटी है प्रदेश में

आज बेहतर लॉ एंड आर्डर है, बेहतर कनेक्टिविटी है। हमने सेक्टोरियल पॉलिसी बनाई है। एंटी भू माफिया टास्क फोर्स का गठन किया गया है। आज हमारे पास भारी भरकम लैंड बैंक मौजूद है। योगी ने कहा कि ये बजट सर्व समावेशी और समग्र विकास के लिए है। ये आत्मनिर्भर बनाने वाला है। वन ट्रिलियन इकॉनमी के लिए हम आगे बढ़ रहे हैं। हमने जो कहा, कर के दिखा दिया। इस बजट मे हमने लोक कल्याण संकल्प पत्र के वादों को शामिल किया है। स्टेट एकसाइज मे आज 45 हजार करोड़ का लाभ प्रास हो रहा है। ये पैसे प्रदेश के थे। पहले इंग्लैंड मे होटल और, आस्ट्रेलिया मे टापू खरीदने मे चला जाता था। ये लोग प्रदेश के बच्चों के हक को हड़प जाते थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button