लखनऊ-गोरखपुर में सोना-चांदी दोनों में गिरावट, जानिये आजका ताजा रेट

भारतीय सर्राफा बाजार ने गुरुवार यानि 22 सितंबर को सोना और चांदी के रेट्स जारी कर दिए हैं। लखनऊ और गोरखपुर में सोना-चांदी दोनों में गिरावट देखी गई।

स्टार एक्सप्रेस

डेस्क. भारतीय सर्राफा बाजार ने गुरुवार यानि 22 सितंबर को सोना और चांदी के रेट्स जारी कर दिए हैं। लखनऊ-गोरखपुर में सोना-चांदी दोनों में गिरावट देखी गई। कानपुर-आगरा में बढ़ोतरी दर्ज की गई। लखनऊ में सोना और चांदी दोनों में गिरावट दर्ज की गई। बुधवार को सोना 52550 प्रति दस ग्राम और चांदी 58500 प्रति किलो थी। गुरुवार को सोना 51500 प्रति दस ग्राम और चांदी 57900 प्रति किलो रही।

 

कानपुर में सोना-चांदी दोनों में बढ़ोतरी हुई। बुधवार को सोना 51100 प्रति दस ग्राम और चांदी 58150 प्रति किलो थी। गुरुवार को सोना 51350 प्रति दस ग्राम और चांदी 59000 प्रति किलो रही। आगरा में सोना-चांदी दोनों में बढ़ोतरी देखी गई। बुधवार को को सोना 50100 प्रति दस ग्राम और चांदी 58100 प्रति किलो रही। गुरुवार को सोना 52300 प्रति दस ग्राम और चांदी 58700 प्रति किलो रही।

गोरखपुर में सोना-चांदी दोनों में गिरावट रही। बुधवार को सोना 52200 प्रति दस ग्राम और चांदी 57500 प्रति किलो रही। गुरुवार को सोना 52000 प्रति दस ग्राम और चांदी 57000 प्रति किलो रही। बरेली में गुरुवार को सोना 51500 प्रति दस ग्राम और चांदी 57900 प्रति किलो रही।

सर्राफा बाजार के जानकारों का मानना है कि आने वाले दिनों में सोने के दाम में उछाल देखने को मिल सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि आने वाले दिनों में त्योहार और शादियों का सीजन शुरू होने वाला है।

जेवरात पर मेकिंग चार्ज कम तो सोने का रेट ज्यादा

एक शहर के अंदर भी सोना-चांदी के दो दुकानों में रेट का अंतर होता है। लेकिन कोई जेवर खरीदना हो तो मिला-जुलाकर ग्राहक का खर्च एक जैसा हो ही जाता है। जेवर पर सोना-चांदी के रेट के ऊपर मेकिंग चार्ज यानी बनाने का खर्चा लगता है। आप गौर करेंगे कि जिस दुकान में सोने का भाव कम होगा, वहां मेकिंग चार्ज 15-24 परसेंट तक ऊपर से लगता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button