महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन, प्रियंका गांधी को पुलिस ने लिया हिरासत में

कांग्रेस के देशव्यापी प्रदर्शन से लेकर ममता बनर्जी के दिल्ली दौरे तक दिनभर की तमाम बड़ी खबरों का हर अपडेट आपको इस लाइव ब्लॉग में मिलेगा।

स्टार एक्सप्रेस

प्रियंका गांधी को भी हिरासत में लिया गया

लखनऊ. राहुल गांधी के बाद अब पुलिस ने प्रियंका गांधी को भी हिरासत में ले लिया है। प्रियंका गांधी अपने कार्यकर्ताओं के साथ पीएम हाउस की तरफ बढ़ने जा रही थीं, तभी पुलिस ने उन्हें रोक लिया। इसके बाद प्रियंका सड़क पर ही धरने पर बैठ गई थीं, लेकिन पुलिस ने उन्हें जबरन गाड़ी में बिठाकर हिरासत में लिया है।

हिरासत में लिए गए राहुल गांधी

कांग्रेस नेता राहुल गांधी को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लेकर बस में बिठाया है। उनके अलावा तमाम कांग्रेस सांसदों को हिरासत में लिया गया है।

प्रियंका गांधी को पुलिस ने रोका

महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन करने पीएम हाउस की तरफ बढ़ रहीं कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी को पुलिस ने रोक लिया है। इस दौरान प्रियंका जमीन पर बैठ गईं। जहां से पुलिस उन्हें उठाने की कोशिश कर रही है।

प्रियंका गांधी ने शुरू किया अपना मार्च

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी पार्टी मुख्यालय से अपने कार्यकर्ताओं के साथ पीएम हाउस की तरफ बढ़ रही हैं। उन्हें रोकने के लिए पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाई है। पुलिस और कांग्रेस नेताओं में झड़प भी देखी जा रही है।

 

लोकतंत्र की हत्या कर रही है सरकार – राहुल गांधी

राजपथ के नजदीक प्रदर्शन कर रहे राहुल गांधी ने कहा है कि, पुलिस ने कांग्रेस सांसदों को घसीटा है और कुछ लोगों को मारा भी है। आप सभी देख रहे हैं कि लोकतंत्र की हत्या हो रही है। ये लोग महंगाई पर प्रदर्शन नहीं करने दे रहे हैं।

प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस सांसदों को हिरासत में लिया गया

महंगाई के खिलाफ राष्ट्रपति भवन तक मार्च कर रहे कांग्रेस सांसदों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। राहुल गांधी, अधीर रंजन चौधरी, दिग्विजय सिंह और गौरव गोगोई समेत तमाम सांसदों को हिरासत में लेकर बस में बिठाया गया है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button