Alia Bhatt ने शेयर की नो मेकअप लुक वाली सेल्फी, बताया अपना संडे का मूड

स्टार एक्सप्रेस

डेस्क. आलिया भट्ट (Alia Bhatt) के लिए साल 2022 बेहद खास रहा है। यह साल उनकी जिंदगी में हमेशा के लिए यादगार पल दे कर जा रहा है। इस साल उन्होंने ‘गंगूबाई काठियावाड़ी, ‘आरआरआर’ ‘डार्लिंग्स’ और ‘ब्रह्मास्त्र’ जैसी बेहतरीन फिल्में दीं और इनमें अपनी परफॉर्मेंस से लोगों के दिलों में खास जगह बनाई। इतना ही नहीं इस साल उन्होंने अपने पहले हॉलीवुड प्रोजेक्ट की शूटिंग भी पूरी की. वह इस फिल्म में गैल गैडोट के साथ का ‘हार्ट ऑफ स्टोन’ में काम करती दिखीं। इस साल उन्होंने रणबीर कपूर से शादी की और पिछले महीने एक बेबी गर्ल को भी जन्म दिया. वह अब इस बेबी गर्ल के साथ वक्त बिता रही हैं।

आलिया भट्ट ने बेटी की नाम ‘राहा’ रखा है। वह मदरहुड को एन्जॉय कर रही हैं। पिछले कई दिनों से हर रविवार को एक नो मेकअप लुक वाली सेल्फीज शेयर करते आ रही हैं। आज भी उन्होंने फैंस के लिए एक सेल्फी शेयर की है। इसके साथ ही उन्होंने अपने मूड के बारे में भी जिक्र किया है। मां बनने के बाद से वह बच्चों और लॉरी जुड़े गाने सुन रही हैं।

Alia Bhatt Photo

आलिया भट्ट ने शेयर की सनकिस्ड फोटो

आलिया भट्ट (Alia Bhatt Instagram) ने कुछ देर पहले अपनी एक तस्वीर इंस्टा स्टोरी पर शेयर करते हुए संडे विश किया। इस सन-किस्ड सेल्फी में वह बिना मेकअप के नजर आ रही हैं। उन्होंने ग्रे रंग का स्वेटर पहना हुआ। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, “मेरी एक और सनशाइन सेल्फी के साथ आपको परेशान करने का समय. हैप्पी संडे!.”

alia bhatt song

इस सेल्फी के साथ ही, आलिया भट्ट ने अगली स्टोरी में अपने मूड के बारे में बताया है। उन्होंने बताया कि वह इस समय जिंगल बेल्स सुन रही हैं।

ये भी पढ़े

फिल्म हड्डी में ट्रांसजेंडर का रोल निभा रहे नवाजुद्दीन सिद्दीकी, शेयर किया अपना नया लुक…

उन्होंने लिखा, “मूड… अभी सुन रही हूं..” इस कैप्शन के नीचे 8 दिन बाकी लिखा है और उसके नीचे सैंटा क्लॉज बने हुए हैं। वह यहां क्रिसमस के लिए दिन गिन रही हैं। मां बनने के बाद आलिया और उनकी बेबी के लिए यह पहला क्रिसमस होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button