रेप के बाद दरिंदो ने पीड़िता को किया आग के हवाले…

स्टार एक्सप्रेस

डेस्क. उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिलें में एक दर्दनाक घटना सामने आयी है। रेप के बाद दरिंदो ने सरेआम पीड़िता के ऊपर पेट्रोल डालकर जला दिया। जानकारी के मुताबिक 15 साल की किशोरी से 3 माह पहले बलात्कार किया गया था। बलात्कार के बाद पीड़िता के गर्भवती होने के बाद आरोपी पक्ष ने पेट्रोल डालकर किशोरी को आग लगा दी। आरोपी के भाई ने इस घटना को अंजाम दिया है। फिलहाल, किशोरी को गंभीर हालत में सैफई पीजीआई में भर्ती कराया गया है। वहीं, पुलिस ने आरोपी भाई सहित 3 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

थाना कुरावली अंतर्गत एक महिला द्वारा थाने पर तहरीर दिया गया कि उसके जेठानी के लड़के द्वारा उसकी पुत्री के साथ दुराचार किया गया और उसके पश्चात उसको जलाने की कोशिश की गई। उनके द्वारा 6 तारीख को घटित इस घटना की सूचना आज थाने पर दिया गया। पहले उसका इलाज जिला अस्पताल में हुआ और वहाँ से सैफई मेडीकल कॉलेज रैफर किया गया जहां उसका इलाज चल रहा है।

पीड़िता द्वारा बताया गया कि उसके ताऊ के लड़के उसकी बहन और उसकी ताई द्वारा मिलकर उसको जलाने की कोशिश की गई साथ ही उससे जबरजस्ती सम्बद्ध बनाये गए। इस सम्बन्ध में पीड़िता की मां की तहरीर के आधार पर 307, 376 पाक्सो एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है। और साथ ही आरोपी उसकी ताई को हिरासत में लेकर पूंछताछ किया जा रहा है शेष दो अभियुक्तों की तलाश की जा रही है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button