BJP कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए PM मोदी ने रेवड़ी कल्चर पर साधा निशाना 

स्टार एक्सप्रेस/संवाददाता

दिल्ली। PM नरेंद्र मोदी ने आज कर्नाटक बीजेपी के कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने इस मौके पर कांग्रेस और विपक्ष पर जमकर निशान साधा। उन्होंने कहा कि कर्नाटक देश के भविष्य को बढ़ाने में पूरी तरह जुटा है। यहां के लोग संस्कृति को बनाकर रखते हैं। PM मोदी ने कहा कि मैं भी कभी साधारण कार्यकर्ता के तौर पर कर्नाटक आया करता था। तबसे मैंने कर्नाटक के लोगों से नाता जोड़ा और ये रिश्ता और मजबूत हुआ है। उन्होंने कहा कि मैंने इसी वजह से अपने मन की बात में ज्यादातर बार कर्नाटक का नाम लिया। मोदी ने कहा कि रविवार को मन की बात का 100वां एपीसोड है और ऐसा देशवासियों के आशीर्वाद से संभव हुआ है।

मोदी का कांग्रेस पर तीखा निशाना

मोदी ने कांग्रेस पर तीखा निशाना लगाते हुए कहा कि ये पार्टी भ्रष्टाचार की जननी है। कांग्रेस ने कभी भी भ्रष्टाचार खत्म करने का काम नहीं किया। उन्होंने विपक्ष शासित राज्य सरकारों पर ये कहकर निशाना साधा कि इन राज्यों में केंद्रीय योजनाओं को लागू नहीं किया जाता। उन्होंने कर्नाटक में कांग्रेस की तरफ से कई मुफ्त योजनाओं के एलान संबंधी चुनावी वादे को रेवड़ी बांटकर वोट हासिल करने का तरीका बताया। मोदी ने कहा कि तमाम राजनीतिक दल साम, दाम, दंड और भेद से भ्रष्टाचार करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि कर्नाटक में मुफ्त रेवड़ी बांटकर ये दल सत्ता हासिल करना चाहते हैं और ऐसी रेवड़ियां देने वाले राज्य आने वाली पीढ़ियों के लिए मुश्किलें खड़ी कर रही हैं।

उन्होंने कहा कि सरकार को मौजूदा के साथ भविष्य के बारे में भी सोचना होता है। सरकारों को कई दशक तक लोगों का जीवन ठीक से चलाने का जिम्मा निभाना होता है। उन्होंने कहा कि बीजेपी कोई भी शॉर्टकट नहीं अपनाती। उन्होंने कहा कि बीजेपी सिर्फ अपनी सत्ता के लिए नहीं, दल के लिए नहीं बल्कि देश के लिए सोचते हैं। हम सोचते हैं कि अगले 25 साल में देश को हम किन ऊंचाई तक ले जाएंगे। देश को आगे बढ़ाना है, तो रेवड़ी कल्चर से मुक्त होना पड़ेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button