प्रशासन ने हटवाया रास्ते से अवैध कब्जा

तहसीलदार के नेतृत्व में राजस्व विभाग,पुलिस टीम ने की कार्रवाई

जसवंतनगर,इटावा। क्षेत्र के ग्राम महलई में आम रास्ते पर किए गए अवैध कब्जे को प्रशासन ने हटवाकर रास्ता कब्जामुक्त करा दिया। तहसीलदार जितेंद्र सिंह पटेल के नेतृत्व में राजस्व टीम ने थाना प्रभारी कमल भाटी की मौजूदगी में मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की।

इस दौरान राजस्व टीम ने रास्ते पर किए गए कब्जे को हटवाकर आमजन के आवागमन के लिए रास्ता खाली कराया। कार्रवाई के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल भी तैनात रहा। पूरी प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।

इस मौके पर कानूनगो राजेश यादव,लेखपाल अनुराग यादव, उपनिरीक्षक शुभम वर्मा सहित राजस्व विभाग के अन्य कर्मचारी और पुलिस बल मौजूद रहा।

Related Articles

Back to top button