Jio यूजर्स की खुली लॉटरी! सिर्फ 555 के रिचार्ज पर मिलेगा 1000GB हाई-स्पीड इंटरनेट, जानें किसे मिलेगा फायदा

Jio 555 plan 1000GB data: घर में ब्रॉडबैंड या वाई-फाई कनेक्शन होने के बावजूद वर्क-फ्रॉम-होम, ऑनलाइन गेमिंग और 4K वीडियो स्ट्रीमिंग के चलते महीने के बीच में ही डेटा खत्म होने की समस्या आम हो चुकी है। कई कंपनियां अपने प्लान्स को “अनलिमिटेड” कहकर प्रचारित करती हैं, लेकिन उनमें तय फेयर यूसेज पॉलिसी (FUP) सीमा लागू होती है, जिसके खत्म होते ही इंटरनेट की स्पीड बेहद धीमी हो जाती है। इस परेशानी से निपटने के लिए रिलायंस जियो ने अपने ब्रॉडबैंड ग्राहकों के लिए बेहद किफायती डेटा बूस्टर वाउचर पेश किया है। कंपनी महज ₹555 के वाउचर में 1000GB यानी करीब 1TB अतिरिक्त हाई-स्पीड इंटरनेट डेटा मुहैया करा रही है।
रिलायंस जियो का ये 555 वाला डेटा वाउचर खास तौर पर उन यूजर्स के लिए है जिनकी मासिक डेटा खपत काफी ज्यादा है। इस वाउचर के तहत यूजर्स को 1000GB हाई-स्पीड डेटा मिलता है, जिसे पूरे महीने इस्तेमाल किया जा सकता है। ध्यान रहे कि ₹555 की इस मूल कीमत पर नियमानुसार 18 फीसदी जीएसटी अतिरिक्त लागू होगा, जिससे अंतिम भुगतान राशि थोड़ी बढ़ जाएगी। यदि 1000GB की यह सीमा भी समाप्त हो जाती है, तो इंटरनेट पूरी तरह बंद नहीं होगा, बल्कि स्पीड घटकर 64Kbps रह जाएगी। ऐसे में लगातार बेहतरीन स्पीड का आनंद लेने के लिए यूजर्स को अपने डेटा उपयोग पर नजर बनाए रखनी होगी।
अब रेलवे स्टेशन जाने की झंझट खत्म! घर बैठे ऐप से बुक करें पार्सल, रेलवे खुद आएगा सामान लेने
किन लोगों के लिए है ये प्लान
जियो का यह आकर्षक 1000GB डेटा बूस्टर सभी सामान्य मोबाइल प्रीपेड या पोस्टपेड ग्राहकों के लिए उपलब्ध नहीं है। यह विशेष सुविधा केवल जियोहोम (JioHome) ब्रॉडबैंड प्लेटफॉर्म से जुड़े यूजर्स के लिए लाई गई है। इसका मतलब है कि जिन घरों में पहले से जियोफाइबर (JioFiber) या जियोएयरफाइबर (JioAirFiber) का एक्टिव बेस कनेक्शन चालू है, वे अपनी जरूरत के अनुसार ₹555 का यह टॉप-अप वाउचर लेकर अतिरिक्त डेटा जोड़ सकते हैं। इसके अलावा, जिन परिवारों या प्रोफेशनल्स की डेटा खपत और भी ज्यादा है, उनके लिए कंपनी ₹1,555 का एक बड़ा विकल्प भी ऑफर कर रही है, जिसमें हर महीने 3,000GB (3TB) का भारी-भरकम हाई-स्पीड डेटा दिया जाता है।



