राष्ट्रीय व्यापार मंडल ने कन्या पूजन कर कराया विशाल भंडारा

बालकिशन गुप्ता ने कन्याओं के चरण स्पर्श कर लिया आशीर्वाद, जीएसटी सुधारों के लिए जताया प्रधानमंत्री का आभार

गाजियाबाद। शारदीय नवरात्र की महानवमी पर राष्ट्रीय व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष एवं पूर्व रेलवे बोर्ड सदस्य बालकिशन गुप्ता ने कविनगर स्थित अपने कार्यालय में कन्या पूजन और विशाल भंडारे का आयोजन किया। इस दौरान उन्होंने कन्याओं का पूजन कर उनके चरण स्पर्श किए और आशीर्वाद लिया। दोपहर 12:30 बजे शुरू हुए भंडारे में सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।

कार्यक्रम में राष्ट्रीय व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने जीएसटी में किए गए सुधारों के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया। साथ ही लोगों से कन्या भ्रूण हत्या रोकने और बेटियों के सम्मान व सुरक्षा को बढ़ावा देने की अपील की।

इस अवसर पर समाजसेवी सुभाष गुप्ता, लोहा विक्रेता मंडल के अजय सिंघल, राकेश शर्मा, हिमांशु शर्मा, युवा जिला अध्यक्ष अनिक गुप्ता और प्रदीप चौधरी सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में राजीव त्यागी, रितेश शर्मा, मनोज गुप्ता, राजीव अग्रवाल, लवी गर्ग, अंकित जैन, संजीव चौधरी, भाजपा नेता संजय शर्मा, विपुल गोयल, शैलेंद्र सक्सेना, पार्षद निशा चौहान, ज्योति तोमर, अभिषेक गर्ग, फिल्म निर्माता मनोज शर्मा, सरल पार्टी अध्यक्ष अंकित गुप्ता और पार्षद पम्मी सहित बड़ी संख्या में व्यापारी, समाजसेवी एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button