वृद्ध किसान की नदी में डूबने से हुई मौत
खेतों पर शौंच को निकला था वृद्ध किसान

भरथना,इटावा। भरथना कोतवाली क्षेत्र के ग्राम अट्ठाईसा में एक किसान परिवार में मंगलवार की सुबह उस समय कोहराम मच गया जब घर के मुखिया वृद्ध किसान जगदीश 79 बर्ष पुत्र मनोहर की गांव के निकट से गुजरी अन्हैया नदी में डूबकर मौत की खबर मिली। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी हासिल कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
दुखद घटना की जानकारी देते हुए क्षेत्रीय प्रधान पप्पू यादव और मृतक के पुत्र अमर सिंह ने बताया कि उनके पिता जगदीश नरायन पुत्र स्व. मनोहर पहले पास के गांव नगला बलि में एक महिला के अंतिम दर्शन में शामिल होने गए थे। वहां से लौट कर रोज की तरह शौच के लिए खेतों निकले थे।
बताया गया कि शौच के दौरान रौरा पुल के समीप अन्हैया नदी से पानी लेने लगे इसी बीच उनका पैर फिसल गया जिससे वे नदी के पानी में डूब गये।
घटना की जानकारी मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर उपनिरीक्षक इदु हसन पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वृद्ध किसान की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।



