YouTube का सबसे बड़ा नियम बदला; अब बिना वीडियो देखे ही काउंट हो जाएगा व्यू, मचेगा तहलका

YouTube New Rules: गूगल का लोकप्रिय वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म YouTube अपने व्यूज़ काउंट करने के नियमों में एक बड़ा बदलाव करने जा रहा है जो आगामी 24 अगस्त से दुनिया भर के सभी क्रिएटर्स और यूजर्स के लिए प्रभावी हो जाएगा।

इस नए अपडेट के बाद प्लेटफॉर्म पर किसी भी वीडियो के व्यूज़ को मापने का पैमाना पूरी तरह बदल जाएगा जिससे शॉर्ट्स और लंबे वीडियो दोनों पर सीधा असर पड़ेगा।

जानें क्या था पुराना नियम

अब तक के पुराने नियमों के अनुसार किसी भी लंबे वीडियो को एक वैध व्यू के रूप में गिने जाने के लिए उपयोगकर्ताओं को उसे कम से कम तीस सेकंड तक देखना अनिवार्य होता था लेकिन अब इस समयासीमा को पूरी तरह समाप्त कर दिया गया है। लेटेस्ट अपडेट के तहत जैसे ही कोई दर्शक वीडियो प्ले करेगा उसे तुरंत पहले फ्रेम या पहले सेकंड से ही एक व्यू के रूप में दर्ज कर लिया जाएगा।

इस महत्वपूर्ण बदलाव के बाद देश और दुनिया भर के लाखों कंटेंट क्रिएटर्स के मन में यह सवाल उठना लाजिमी है कि क्या इससे उनकी मासिक कमाई या विज्ञापन से मिलने वाले राजस्व पर कोई प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। इस शंका को दूर करते हुए YouTube ने स्पष्ट किया है कि प्लेटफॉर्म ने अपने मोनेटाइजेशन के तरीकों या रेवेन्यू जनरेशन पॉलिसी में किसी भी प्रकार का बदलाव नहीं किया है।

बजट-फ्रेंडली सेडान खरीदने का है प्लान, ये 4 कारें हैं सबसे अच्छी विकल्प

YouTube पार्टनर प्रोग्राम विज्ञापन से होने वाली कुल आय और चैनल मोनेटाइजेशन से जुड़े तमाम पुराने नियम पूरी तरह यथावत रहेंगे जिससे क्रिएटर्स की कमाई पर कोई असर नहीं पड़ेगा। ये पूरा बदलाव तकनीकी रूप से केवल इस बात से जुड़ा हुआ है कि एनालिटिक्स सिस्टम व्यूज़ की गिनती कैसे करता है। इसके अलावा आम जनता और सामान्य दर्शकों पर भी इस बदलाव का कोई नकारात्मक प्रभाव नहीं पड़ेगा और लोगों को पहले की तरह ही निरंतर शानदार वीडियो देखने का अनुभव मिलता रहेगा।

Related Articles

Back to top button