दोपहर की झपकी सेहत के लिए फायदेमंद है या नुकसानदेह, जानें सही समय और अवधि
दोपहर में 20-30 मिनट की झपकी के स्वास्थ्य लाभ जानें।

Health Benefits of Afternoon Nap: हममें से कई लोग दोपहर के भोजन के तुरंत बाद सो जाते हैं। खासकर गृहिणियों या रात में कम सोने वाले लोगों को 2-3 घंटे सोने की आदत होती है। कुछ कामकाजी लोग अपने काम से ब्रेक लेकर ‘पावर नैप’ लेते हैं। लेकिन क्या दिन में सोना वाकई सेहत के लिए फायदेमंद है या इससे शरीर को नुकसान पहुँचता है? यह सवाल कई लोगों के मन में आता है। इस बारे में विशेषज्ञ क्या कहते हैं, यह जानना ज़रूरी है। आइये जानते हैं दोपहर के समय सोने के स्वास्थ्य लाभ और नुकसान।
Health Benefits of Afternoon Nap
स्वास्थ्य विशेषज्ञों और नींद विशेषज्ञों के अनुसार, दोपहर में ली गई 20 से 30 मिनट की छोटी झपकी स्वास्थ्य के लिए बहुत फ़ायदेमंद होती है। यह कुछ प्रमुख स्वास्थ्य लाभ प्रदान कर सकती है:
बेहतर एकाग्रता और उत्पादकता
काम के बीच में थोड़ी झपकी लेने से दिमाग़ को आराम मिलता है, जिससे आपकी एकाग्रता और उत्पादकता बढ़ती है। यदि आप दोपहर में थोड़ा समय आराम करते हैं, तो आपकी मानसिक स्पष्टता में वृद्धि हो सकती है, और आप पूरे दिन अधिक सक्रिय रह सकते हैं।
तनाव नियंत्रण
दोपहर में एक छोटी झपकी से तनाव कम होता है और मन को शांति मिलती है। यह एक मानसिक और शारीरिक राहत का स्रोत बन सकता है, खासकर यदि आप तनावपूर्ण दिन से गुजर रहे हैं।
ऊर्जा स्तर का पुनर्निर्माण
दिन भर की थकान और सुस्ती को दूर करने के लिए दोपहर की झपकी एक शानदार तरीका है। यह आपके शरीर को ऊर्जा देने में मदद करती है, जिससे आप शाम तक तरोताजा महसूस करते हैं।
बीवी कंट्रोल
कुछ विशेषज्ञों के अनुसार, थोड़ी देर की झपकी रक्तचाप को नियंत्रित करने में मदद करती है। यह रक्तवाहिनियों को आराम देने का काम करती है, जिससे हृदय स्वास्थ्य बेहतर होता है।
लंबी झपकी के नुकसान (Disadvantages of afternoon naps)
रात की नींद पर असर
अगर आप दोपहर में 1 घंटे से ज़्यादा सोते हैं, तो इसका सीधा असर आपकी रात की नींद पर पड़ सकता है। रात में जल्दी नींद न आने (अनिद्रा) की समस्या बढ़ सकती है और आपका नींद चक्र प्रभावित हो सकता है। इससे आपके समग्र स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ सकता है।
नींद की जड़ता
अगर आप देर तक सोने के तुरंत बाद जाग जाते हैं, तो आपको सुस्ती, आलस्य और सिरदर्द की समस्या हो सकती है। इसे ‘नींद की जड़ता’ कहा जाता है, और यह आपकी मानसिक स्थिति को प्रभावित कर सकता है।
कम सोना, जानिए क्यों ये आदत ले सकती है आपकी जान
गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का खतरा
कुछ शोधों के अनुसार, जो लोग नियमित रूप से दोपहर में 1 घंटे से ज़्यादा की झपकी लेते हैं, उनमें हृदय रोग, उच्च रक्तचाप और मोटापे का खतरा बढ़ सकता है। विशेषज्ञों का मानना है कि बार-बार लंबी झपकी लेना रात में अपर्याप्त नींद या अन्य स्वास्थ्य समस्याओं का संकेत हो सकता है।
पावर नैप लेने का सही समय
विशेषज्ञों के अनुसार, झपकी लेने का सबसे अच्छा समय दोपहर के भोजन के ठीक बाद (आमतौर पर दोपहर 1 से 3 बजे के बीच) होता है। यह वह समय होता है जब हमारे शरीर की प्राकृतिक ‘सर्कैडियन रिदम’ हमें स्वाभाविक रूप से सुस्त महसूस कराती है। इस समय में झपकी लेने से हमारी रात की नींद प्रभावित नहीं होती, और हमारा शरीर फिर से सक्रिय हो जाता है।
इसके विपरीत, शाम 4 बजे के बाद झपकी लेने से बचें, क्योंकि इससे रात की नींद प्रभावित हो सकती है।


