nishaanchi review in hindi: जानें दर्शकों कैसी लगी फिल्म निशानची
अनुराग कश्यप की नई फिल्म 'निशानची' में ऐश्वर्या ठाकरे की धमाकेदार एंट्री ने फैंस को दीवाना बना दिया है। जानिए सोशल मीडिया पर कैसी आ रही हैं प्रतिक्रियाएं और क्या फिल्म बन सकती है ब्लॉकबस्टर।

nishaanchi review in hindi: अनुराग कश्यप की नई गैंगस्टर ड्रामा फिल्म ‘निशानची’ ने आखिरकार 19 सितंबर, 2025 को सिनेमाघरों में दस्तक दे दी है। खास बात यह है कि ये फिल्म शिवसेना संस्थापक बालासाहेब ठाकरे के पोते ऐश्वर्या ठाकरे के बॉलीवुड डेब्यू को लेकर चर्चा में है।
फिल्म में मोनिका पंवार, वेदिका पिंटो, कुमुद मिश्रा और मोहम्मद जीशान अय्यूब जैसे दमदार कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। ‘निशानची’ को अजय राय और रंजन सिंह ने जार पिक्चर्स के बैनर तले, फ्लिप फिल्म्स के सहयोग से निर्मित किया है।
आपको बता दें कि जैसे ही nishaanchi की पहली स्क्रीनिंग पूरी हुई, दर्शकों की प्रतिक्रियाओं से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) भर गया। अधिकतर यूजर्स ने फिल्म को गैंग्स ऑफ वासेपुर के स्तर का बताया है।
ये भी पढ़ें- बॉलीवुड की इस क्वीन ने 30 रुपये रोज की नौकरी से की थी शुरुआत, अब है नेशनल आइकन!
एक यूजर ने nishaanchi review in hindi में लिखा कि निशानची ने गैंग्स ऑफ वासेपुर की याद दिला दी। अनुराग कश्यप का निर्देशन टॉप क्लास है, और मोनिका पंवार ने फिल्म में जान डाल दी। नए चेहरों को लेकर दर्शकों में उत्सुकता हमेशा रहती है। लेकिन ऐश्वर्या ठाकरे की पहली ही फिल्म में एक्टिंग ने फैन्स को चौंका दिया।
तो वहीं अन्य एक यूजर ने पोस्ट किया कि एक स्टार का जन्म हुआ है! ऐश्वर्या ठाकरे ने ज़बरदस्त परफॉर्मेंस दी है। ‘निशानची’ उनके करियर की धमाकेदार शुरुआत है।
ये भी पढ़ें- karishma sharma news: एक्ट्रेस की सोशल मीडिया पोस्ट ने मचाई सनसनी, ट्रेन से कूदने की बात कही
क्यों है ‘निशानची’ इतनी खास- nishaanchi review
- फिल्म की कहानी मुंबई के अंडरवर्ल्ड और राजनीतिक गठजोड़ के इर्द-गिर्द घूमती है।
- कश्यप का डार्क ट्रीटमेंट, रॉ डायलॉग्स और लोकेशन फिल्म को बनाते हैं रियल।
- म्यूजिक, सिनेमेटोग्राफी और कैरेक्टर डेप्थ ने फिल्म को बना दिया है ऑडियंस फेवरेट।
A star is born!! Watched #Nishaanchi today and #AaishvaryThackeray has done a remarkable debut!
— Sandeep kishore 🇮🇳 (@sandeepkishore_) September 19, 2025



