पिछले दिनों प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की सगाई को लेकर काफी चर्चा रही।है वहीं प्रियंका की सगाई से पहले खबर थी कि वे सलमान खान की फिल्म भारत में काम करेंगी। लेकिन प्रियंका की सगाई की बात सामने आने के बाद भारत के डायरेक्टर अली अब्बास जफर का ट्वीट सामने आया जिसमें लिखा था कि प्रियंका अब इस फिल्म का हिस्सा नहीं हैं। खबरों की मानें तो प्रियंका ने सलमान खान की फिल्म भारत को अपनी सगाई की वजह से छोड़ दिया। माना जा रहा था कि ऐन वक्त पर प्रोजेक्ट से अलग होने के चलते सलमान, प्रियंका से नाराज़ भी थे। हालांकि उन्होंने हाल ही में एक इंटरव्यू में अपनी बात खुलकर रखी।
सलमान ने कहा कि ‘प्रियंका के पास फिल्म छोड़ने का कारण था। अगर हमें पहले पता होता तो इस मामले को बेहतर तरीके से निपटा जा सकता था। उनकी सगाई हो रही थी और मैंने उनसे कहा था कि अगर सिर्फ सगाई ही कर रही हो तो ये फिल्म(भारत) छोड़ने की क्या ज़रूरत है? तो उन्होंने कहा था कि शादी करनी है तो मैंने कहा तो कर लो शादी।’