लुधियाना। ससुर और बहू के रिश्ते को शर्मसार करने वाला एक नया मामला सामने आया है। जहां बेटे से लव मैरिज शादी कर घर आई बहू से ससुर ने 5 बार रेप की घटना को अंजाम दिया है। लव मैरिज शादी की वजह से बहू की मायके वालों से भी बात नहीं होती थी। जिसका फायदा उठाकर ससुर अक्सर गंदी हरकतें करता रहता था।
बेटे से लव मैरिज की रंजिश में ससुर ने बहू को बेहोश कर रेप किया। पीड़िता ने पुलिस थाने में इसकी शिकायत दी है। थाना डाबा पुलिस ने जांच के बाद ससुर अवतार चंद पर रेप का केस किया है।
पीड़िता ने बताया, वह अनुसूचित जाति से संबंध रखती है। उसके जनरल कैटेगरी के लड़के से प्रेम संबंध बना। दोनों ने कोर्ट मैरिज कर ली और ससुराल में रहने लगी। एक बेटा भी है, पर ससुर गलत नजर रखता था।
आरोपी ने पिलाई कोल्ड ड्रिंक-छा गई बेहोशी, होश आया तो शरीर पर नहीं था एक भी कपड़ा
– पीड़िता ने बताया, ससुर ने कई बार छेड़छाड़ की। जब प्रेग्नेंट थी तो एक दिन पति और सास घर पर नहीं थे। आरोपी ने उसे बहाने से कोल्ड ड्रिंक पिलाई, जिसके बाद वो बेहोश हो गई। होश आया तो उसके शरीर पर एक भी कपड़ा नहीं था।
– पति और सास को इस घटना की जानकारी दी। उन्होंने इज्जत की खातिर मुंह बंद करने को कहा। बेटा होने के बाद आरोपी ने दोबारा संबंध बनाने की कोशिश की। विरोध करने पर मारपीट की और आपत्तिजनक शब्द बोले।
– आरोपी ने करीब 5 बार रेप किया। रेप करने के बाद ससुर कहता था, तेरी हिम्मत कैसे हो गई मेरे घर की बहू बनने की। ये उसी का सबक है।
– लव मैरिज की वजह से मेरी मायके भी बात नहीं होती थी। एक हफ्ते पहले आरोपी ने फिर संबंध बनाने की कोशिश की। विरोध किया तो जानवरों की तरह पीटा। इसके बाद मायकेवालों को घटना की जानकारी दी।
– शुक्रवार को पीड़िता का मेडिकल करवाने के बाद उसके कोर्ट में भी बयान दर्ज कराए जाएंगे। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
– पवित्र सिंह, एसएचओ, थाना डाबा