जहरीला चारा खाने से 60 गायों की हुई मृत्यु, सीएम योगी ने जताई सख्त नाराजगी, कहा- दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा

सीएम योगी आदित्यनाथ ने अमरोहा में गायों की मृत्यु के प्रकरण का संज्ञान लिया है। उन्होंने अपर मुख्य सचिव पशुधन निदेशक पशुधन और मुरादाबाद के मंलायुक्त को जांच कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं।

स्टार एक्सप्रेस

लखनऊ. अमरोहा के ग्राम सांथलपुर की सरकारी गोशाला में जहरीला चारा खाने से गुरुवार को 60 गायों की मृत्यु हो गई। कई अन्य गायों की हालत नाजुक बनी हुई है। इस घटना पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सख्त नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि गायों की मृत्यु के दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। बीमार गायों की चिकित्सा के समुचित प्रबंध किये जाने के सख्त निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह को तत्काल मौके पर पहुंचकर स्थिति का निरीक्षण करने का भी निर्देश दिया है।

 

सरकारी गोशाला में हुई इस घटना को ग्राम पंचायत विकास अधिकारी (वीडीओ) शाम तक दबाए रहे। उन्हें निलंबित कर दिया गया है। जिलाधिकारी बालकृष्ण त्रिपाठी ने चारे में जहरीला पदार्थ मिलाने की आशंका जतायी है। चारा ताहिर से खरीदा गया था। उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अमरोहा जिले में गायों की मृत्यु के प्रकरण खासे गंभीर हैं। उन्होंने अपर मुख्य सचिव पशुधन, निदेशक पशुधन और मुरादाबाद के मंडलायुक्त को घटना की जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत किये जाने के निर्देश दिए हैं। गोशाला में 188 गोवंशीय पशु हैं। बुधवार को गोशाला के श्रमिकों ने बाजरे का चारा खरीदा था।

यातायात नियमों का पालन कराने वाले एसी में.

चारे को काटकर खिलाने के बाद गुरुवार सुबह से गायों के बीमार होने का सिलसिला शुरू हो गया। जब तक श्रमिक व ग्रामीण कुछ समझ पाते, एक-एक करके 60 गायों की मृत्यु हो गई। ग्राम पंचायत विकास अधिकारी मोहम्मद अनस ने फिर भी उच्चाधिकारियों को घटना की जानकारी नहीं दी। शाम पांच बजे जानकारी मिलने पर डीएम के साथ एसडीएम सुधीर कुमार व पशु चिकित्सकों की टीम गोशाला पहुंच गई।

डीएम ने घटनास्थल का जायजा लेने के बाद चारा विक्रेता की गिरफ्तारी के आदेश दिए हैं। प्रथमदृष्टया ड्यूटी में लापरवाही पाए जाने पर वीडीओ को निलंबित कर दिया है। डीएम ने 25 गायों की मृत्यु होने की पुष्टि करते हुए बताया कि अन्य बीमार गोवंशीय पशुओं का इलाज चल रहा है। उन्होंने चारे में साजिशन जहरीला पदार्थ मिलाए जाने की आशंका भी जताई है।

ये भी पढ़े

देश में फिर बढ़ा कोरोना का प्रकोप, 24 घंटे में आए 20 हज़ार से ज्यादा नए मामले

उन्होंने बताया कि चारा विक्रेता की गिरफ्तारी को पुलिस टीम लगाई गई है। बताया जाता है कि ताहिर मूल रूप से सहारनपुर का रहने वाला है। यहां उसने कृषि भूमि खरीद रखी है। सिर्फ खेती देखने के लिए ही गांव आता है। बीते दिवस भी वह चारा बेचने के बाद चला गया।

आशंका जताई जा रही है कि उसी ने चारे में विषाक्त पदार्थ मिलाया है। श्रमिकों ने पहली बार ही बुधवार को ताहिर से चारा खरीदा था। इससे पूर्व दूसरे किसानों से चारा लिया जाता था। मृत गायों को दफनाने के लिए तीन जेसीबी मशीन व एक ट्रैक्टर ट्राली को लगाया है।

गन्ने के खेत में मिला युवक का शव

गायों की मृत्यु होने से आक्रोशित बड़ी संख्या में गोप्रेमी एकत्र हो गए। उन्होंने गोशाला में न जाने देने पर प्रदर्शन किया। उनका कहना था कि इतनी संख्या में गायों की मृत्यु पहले कभी नहीं हुई। जो भी दोषी हो, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। अधिकारियों ने उन्हें समझाकर शांत किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button