गाजियाबाद. स्टार एक्सप्रेस हिन्दी दैनिक के संपादक अजय चौहान के पिता ठाकुर कमल सिंह चौहान का गाजियाबाद के हिन्डन नदीं के तट पर आज हजारों लोगों की मौजूदगी में अंतिम संस्कार कर दिया गया। ठाकुर कमल सिंह चौहान विश्व हिन्दू परिषद के बड़े चेहरों में थे। वह पश्चिमी यूपी के प्रांतीय अध्यक्ष के पद पर काफी समय से तैनात थे।
ठाकुर कमल सिंह को पश्चिमी यूपी के अवध प्रांत में विश्व हिन्दू परिषद का बड़ा नेता माना जाता था। प्रवीण तोगड़िया और लाल कृष्ण आडवाणी से उनके व्यक्तिगत संबंध रहे। दाह संस्कार में विश्व हिन्दू परिषद के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया, संजय जोशी, परिषद के वरिष्ठ पदाधिकारी महावीर समेत 100 से अधिक भाजपा के विधायक भी शामिल हुए।
बताया जा रहा है कि ठाकुर कमल सिंह चौहान की तबियत काफी समय से खराब चल रही थी। उन्हें सांस लेने में भी तकलीफ थी। बहुत लंबे समय तक वह संघ परिवार से भी जुड़े रहे।
ठाकुर कमल सिंह चौहान को विश्व हिन्दू परिषद में सबसे भरोसेमंद नेता माना जाता था। वह हर किसी को बहुत ही कम समय में अपना बना लेते थे। उनकी कार्यशैली को लेकर हमेशा लोग खुश रहते थे। यही वजह रही कि वह काफी कम समय में परिषद में हर किसी के करीब हो गए थे।
फोटोः दाह संस्कार के समय विश्व हिन्दू परिषद के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया व अन्य।