मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी की सगाई आनंद पीरामल से हो चुकी है। दोनों की सगाई शनिवार को इटली के लेक कोमो में हुई। दोनों के इस कार्यक्रम में बॉलीवुड से लेकर बिजनेस जगत के कई दिग्गजों ने हिस्सा लिया।
आमिर खान, प्रियंका चोपड़ा, अनिल कपूर, सोनम कपूर, करण जौहर, जाह्नवी कपूर, डिजाइनर मनीष मल्होत्रा समेत कई सितारे इंगेजमेंट सेरेमनी के साक्षी बने। सेलिब्रेशन के कई वीडियो सामने आए हैं, जिसमें इस रॉयल सेलिब्रेशन का नजारा साफ देखा जा सकता है।
ईशा अंबानी की सगाई पूरी तरह इंग्लिश वेडिंग जैसी लग रही है। ईशा पर बेबी पिंक रंग की गाउन तो आनंद पीरामल शेरवानी पर शेरवानी लुक खूब जचा। पिता मुकेश अंबानी का हाथ थामकर ईशा वेन्यू में पहुंचीं और फिर आनंद उन्हें अपने साथ स्टेज पर ले गए।
हाल ही में इस सगाई का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें ईशा और आनंद लेक के किनारे खड़े नजर आ रह हैं और उन पर फूलों की बारिश हो रही है। सामने झील में कलरफुल वाटर फाउंटेन चल रहे हैं। आनंद ने ग्रीन कलर की शेरवानी पहनी हुई है तो ईशा खुले बालों में क्रीम कलर के गाउन में नजर आ रही हैं। वीडियो में वहां मौजूद मेहमानों की झलक भी दिख रही है। साथ ही ईशा की मां नीता अंबानी भी स्टेज पर नजर आ रही हैं। नीता अंबानी ने बेबी पिंक कलर की ड्रेस पहनी हुई है और वो बेहद खूबसूरत लग रही हैं।