फिल्मेकर महेश भट्ट ने बृहस्पतिवार को अपना जन्मदिन मनाया। अपनी बर्थडे पार्टी में उन्होंने अपनी दोनों बेटियों आलिया भट्ट, पूजा भट्ट के अलावा संजय दत्त और आदित्य राय कपूर को भी आमंत्रित किया। बताते चलें कि महेश भट्ट की फिल्म ‘सड़क’ के सीक्वल में ये सभी कलाकार अहम किरदारों में हैं।
उल्लेखनीय है कि महेश भट्ट 19 साल बाद निर्देशन की दुनिया में वापस लौट रहे हैं। उन्होंने आखिरी बार 1999 में ये है ‘मुंबई मेरी जान’ में निर्देशन दिया था। इसमें सैफ अली खान और ट्विंकल खन्ना लीड किरदारों में थे। 1991 में आई ‘सड़क’ ब्लॉक बस्टर फिल्म थी। इसकी कहानी, पटकथाए संवाद, किरदारों के साथ-साथ फिल्म का संगीत भी सुपर-डुपर हिट रहा था।
तुम्हें अपना बनाने की कसम खाई है… हम तेरे बिन कहीं रह नहीं पाते… मोहब्बत बढ़ी जाएगी… सारे गाने आज भी खूब सुने जाते हैं। ‘सड़क’ में सबसे दिलचस्प किरदार महारानी का का था। इस किरदार ने बॉलीवुड में एक नई गाथा लिखी थी। इस किरदार को देखते ही दर्शकों के रोंगटे खड़े हो जाते थे। ये महारानी फिल्म में विलेन थी। वह एक क्रूर हिजड़े (किन्नर) की भूमिका थी।
जिसे सदाशिव अमरापुरकर ने बड़ी बाखूबी से निभाया था। दिवंगत अमरापुरकर का यह किरदार उनके यादगार किरदारों में पहले नंबर पर रहा। इस किरदार को निभाने लिए उनको फिल्मफेयर सर्वश्रेष्ठ खलनायक अवार्ड से नवाजा गया था। ये पहली बार था जब किसी नकारात्मक केटेगरी को फिल्म फेयर में शामिल किया गया था। पर महारानी का किरदार महेश भट्ट ने रचा कैसे था, इसका खुलाया खुद भट्ट ने किया है।