बसपा सुप्रीमो मायावती लखनऊ के नौ माल एवेन्यू स्थित अपने नए बंगले में शिफ्ट हो गई है। उन्होंने यहां रविवार को पहली प्रेस कांफ्रेंस की। उन्होंने बताया कि बंगले का निर्माण कार्य चल रहा था इसलिए उन्हें दिल्ली में ज्यादा वक्त के लिए रुकना पड़ा। उन्होंने कहा कि बंगले को जरूरत के अनुसार तैयार किया गया है। उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि इस शानदार बंगले के लिए भाजपा का शुक्रिया…
मायावती ने 13 माल एवेन्यू बंगला सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर खाली किया था।
मायावती ने कहा कि इसे बसपा कार्यकर्ताओं से मिले सहयोग से तैयार किया गया है।
बंगले के अंदर मायावती के चित्र लगाए गए हैं। (एक चित्र जिसमें वो मुख्यमंत्री पद की शपथ ले रही हैं।)
उन्होंने यहां प्रेस कांफ्रेंस करते हुए भाजपा पर हमले किए और कहा कि वादे पूरे न करने के कारण जनता में भाजपा के खिलाफ आक्रोश है।
पिछले दिनों सुप्रीम कोर्ट ने आदेश जारी कर प्रदेश के सभी पूर्व मुख्यमंत्रियों को सरकारी बंगले खाली करने का आदेश दिया था।
मायावती ने यहां अपने चित्र व मूर्ति लगवाकर अपने राजनीतिक जीवन की यादों को सहेजा है।
बंगले के कुछ दृश्य उनके पुराने बंगले की तरह ही नजर आ रहे हैं।
अपने नए बंगले में प्रेस कांफ्रेंस के दौरान मायावती।
बंगले में लगा मायावती का एक चित्र।
बाहर से बेहद आलीशान दिखता है मायावती का बंगला।
हालांकि, पुराने बंगले को खाली कराने को लेकर सियासत भी हुई है। भाजपा ने सपा-बसपा को निशाना भी बनाया।
निर्माण में सुरक्षा के पहलुओं पर खास ध्यान दिया गया है।