पुलिस की सोशल मीडिया विंग सक्रियता से कार्य कर रही है। वो न सिर्फ फेक न्यूज से लड़ने में मदद कर रही है। बल्कि, लोगों को आत्महत्या करने से भी रोक रहा है। असम पुलिस की सोशल मीडिया विंग के कोशिशों ने एक लड़की को आत्महत्या करने से रोका। समाचार के मुताबिक, असम में एक नाबालिग लड़की ने अपने फेसबुक पर लिखा था कि वो आत्महत्या करने जा रही है। इसी सिलसिले में फेसबुक ने पुलिस को इस बारे में जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस ने लड़की को बचा खुदकुशी करने से रोक लिया।
असम पुलिस ने एक ट्वीट किया, ‘फेसबुक से कल रात सूचना मिली कि एक नाबालिग लड़की ने अपना स्टेटस अपडेट किया है कि ‘मैं आज खुदकुशी करने जा रही हूं। ’ तीस मिनट में उसका पता लगा लिया गया व उसे बचा लिया गया। उसकी व उसके परिवार की काउंसलिंग की गई। वो सुरक्षित है व उनकी देखरेख में है। ‘
जानकारी के अनुसार, असम पुलिस को 23 जुलाई को सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक के अमेरिका स्थित ऑफिस से ये जानकारी मिली। एक नाबालिक लड़की आत्महत्या करने के बारे में सोच रही है।जानकारी मिलने के बाद असम पुलिस की ‘स्मार्ट सोशल मीडिया सेंटर’ व संबंधित लोकल पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की। पुलस ने 30 मिनट के भीतर लड़की का पता लगाया व उसकी सुरक्षा सुनिश्चित की।