स्टार एक्सप्रेस।
आज यहां जारी एक बधाई संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रभु ईसा मसीह ने मानवता के कल्याण के लिए करुणा, सेवा, क्षमा और शांति का जो संदेश दिया है, वह वर्तमान परिस्थितियों में और अधिक प्रासंगिक हो गया है। उन्होंने कहा कि प्रभु ईसा मसीह का जन्मदिन (क्रिसमस) जरूरतमंदों की मदद करने का संदेश भी देता है।