निक से सगाई के बाद प्रियंका चोपड़ा अपना हर दिन खास बनाना चाहती हैं। इन दिनों वह निक के साथ यूएस में छुट्टियां बिता रही हैं जहां से दोनों की एक साथ की कई तस्वीरें सामने आई थीं। इस बीच निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा की घूमते हुए नई तस्वीर सामने आई है जिसे देखकर इतना जरूर कहेंगे क्या जोड़ी है जनाब।
प्रियंका चोपड़ा भले ही निक के साथ यूएस में हो लेकिन अपना प्यार उन्होंने सोशल मीडिया पर किस वाला इमोजी शेयर करके भी जताया था। इस बीच प्रियंका और निक की जो लेटेस्ट फोटो सामने आई है जिसमें दोनों एक साथ मस्ती करते हुए दिखाई दे रहे हैं। वहीं एक तस्वीर में तो प्रियंका खिलखिलाते हुए नजर आ रही हैं।
इस तस्वीर में प्रियंका चोपड़ा ने नीले रंग के फ्लावर प्रिंट वाली ड्रेस पहनी हुई हैं तो वहीं निक नीले रंग के ट्राउजर के साथ सफेद टी-शर्ट पहने हुए हैं। निक के हाथ में सफेद रंग का एक बैग भी है। निक प्रियंका का काफी ध्यान रखते हैं जो कि इस तस्वीर में साफ नजर आ रहा है।
वहीं दूसरी तस्वीर की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा नीले रंग की फ्लावर प्रिंट का वनपीस पहने हुए हैं जो कि पहली वाली ड्रेस से एकदम अलग है। इस तस्वीर में प्रियंका हाथ में कुछ पकड़ी हुई हैं और गॉगल्स लगाए हुए हैं जिसमें वह बला की खूबसूरत लग रही हैं। प्रियंका की हाल ही में आई इस तस्वीर से पहले उनकी इंस्टास्टोरी पर पोस्ट की हुई तस्वीर ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया था।
प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टास्टोरी पर निक की फोटो पोस्ट करके उसमें किस वाला इमोजी बनाया था। प्रियंका अपनी निजी जिंदगी मीडिया के सामने लाने से हमेशा बचती नजर आती हैं लेकिन यह पहला मौका है उन्होंने इस तरह से निक के लिए अपना प्यार सोशल मीडिया पर दिखाया था। सूत्रों की मानें तो प्रियंका निक के साथ जल्द ही इटली शादी को अटेंड करने जा सकती हैं।