देश की राजधानी दिल्ली में बुधवार की प्रातः काल ठण्ड ने लोगों के बीच खलबली मचा दिया है। जी हाँ प्रातः काल से ही दिल्ली में हाड़ कंपा देने वाली सर्दी का अहसास हो रहा है। सूत्रों की माने तो दिल्ली में न्यूनतम तापमान गिर कर 3.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया जो चार वर्ष में सबसे ठंडी रात रही।
इस बारे में मौसम विभाग ने ये बोला है कि, ‘न्यूनतम तापमान मौसम के औसत से चार डिग्री नीचे 3.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस वर्ष यह अभी तक का सबसे कम तापमान है। ‘ आपको बता दे राजधानी पिछले कुछ दिनों से लगातार ही शीतलहर की चपेट में है। 23 दिसंबर को न्यूनतम तापमान 3.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। 28 दिसंबर के बाद पारा गिरकर 3.0 डिग्री सेल्सियस तक जाने का अनुमान है।
आज के तापमान गिरने के बाद मौसम विज्ञानियों ने बुधवार को दिनभर साफ आसमान रहने का अनुमान जताया है इसके साथ ही उन्होंने ये भी आसार जताई है कि आज का अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार, प्रातः काल साढ़े आठ बजे तक आर्द्रता का स्तर 97 फीसदी दर्ज किया गया। मंगलवार को न्यूनतम तापमान 5.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।