भारतीय स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल और परूपल्ली कश्यप शुक्रवार को शादी के बंधन में बंध गए। दोनों ने अपनी शादी ब़ड़ी ही सादगी के साथ की। इस बात की जानकारी तब हुई जब साइना नेहवाल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दो फोटो पोस्ट किये।
एक दशक से दोनों के बीच पल रहा प्यार आखिरकार जन्म-जन्म के बंधन में तब्दील हो ही गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक तेलंगाना के हैदराबाद में रहने वाले ये दोनों दिग्गज खिलाड़ी रिलेशनशिप में थे। लेकिन इतने लंबे समय तक ये जोड़ा लोगों से अपने इस संबंध को छिपाने में कामयाब रहा।
आपको बताते चले कि साइना नेहवाल ने शादी का फोटो अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर #जस्टमैरेड हैशटैक के साथ फोटो पोस्ट करते हुए लिखा, ‘मेरे जीवन का सर्वश्रेष्ठ मैच।’
28 वर्षीय साइना और 32 वर्षीय कश्यप के बीच संबंधों को लेकर जबकभी अखबारों की सुर्खियां बनीं। दोनों ने ही बड़ी सहजता से उसे तूल दिए बगौर न तो स्वीकार किया और ना ही नकारा। साइना देश की सबसे बड़ी बैडमिंटन स्टार हैं। वह वर्ल्ड रैंकिंग में 9वें नंबर पर हैं। 2010 के कॉमवेल्थ गेंम्स में उन्होंने स्वर्ण पदक अपने नाम किया था। पूर्व शीर्ष वरीयता प्राप्त महिला बैडमिंटन खिलाडी हैं साइना के नाम इस समय कुल 23 टाइटल हैं। वह बैडमिंटन में वर्ल्ड नंबर-1 (2015) बनने वाली प्रथम भारतीय महिला हैं।
परूपल्ली कश्यप की गिनती देश के सर्वश्रेष्ठ पुरुष बैडमिंटन खिलाड़ियों में की जाती है। उन्होंने 2014 में कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल जीता था, उसके बाद ऑस्ट्रिया ओपन जैसे कई बड़े टूर्नामेंट वे अपने नाम कर चुके हैं। उन्होंने 2012 में इंडिया ओपन ग्रांड प्रिक्स गोल्ड, 2015 में इंडिया ओपन ग्रांड प्रिक्स गोल्ड अपने नाम किया था।