माँ अपने बच्चे की देखभाल में कोई कसर नहीं छोड़ती है। माँ बच्चे की हर तरह से सुरक्षा करती है। उसकी स्वास्थ्य अच्छा रहे इसके लिए वो कई तरह के तरीका करती है। वहीं जब बच्चे छोटे होते हैं तो उन्हें खास तरह की देखभाल की आवश्यकता होती है। लेकिन आपको बता दे कि आपका बच्चा कितनी देर सोता है, इसका भी ध्यान रखना भी बहुत जरुरी होता है।पर्याप्त नींद लेना बहुत जरुरी है लेकिन जरुरत से ज्यादा नींद लेना भी चिंता का विषय बन सकता है। आइये आज हम आपको बताते है कि आयु और अवस्था के अनुसार कितनी नींद लेना चाहिए।
6 महीने तक के बच्चेयह उनके लिए बहुत ज्यादा सुकून भरा समय होता है। इस अवस्था में बच्चो को 16 से 20 घंटे की नींद लेना चाहिए दिन भर में, लेकिन यह बच्चो पर भी निर्भर करता है कि वह कितनी नींद लेने पर खुश रहते है।
6 से 12 महीने के बच्चेइन महीनो में बच्चो का बॉडी विकसित होना प्रारम्भ हो जाता है जैसे कि वे चाहने व बोलने लगते है। इस अवस्था में उन्हें कम से कम 12 से 15 घंटे की नींद जरूर लेना चाहिए।
1 से 3 वर्ष के बच्चेइस आयु में बच्चे बहुत ज्यादा होशियार हो जाते है। उन्हें 13 घंटे की नींद तो अवश्य लेना चाहिए।
3 से 5 वर्ष के बच्चेइस अवस्था में बच्चे सोशल और एक्टिव हो जाते है। ऐसे में सही नींद लेना बहुत जरुरी होता है ताकि वे कई बीमारियों से बच सके। उन्हें कम से कम 12 घंटे की नींद लेना चाहिए।