नए साल पर दबंग गर्ल सोनाक्षी सिन्हा अपने फैंस को बहुत जल्द खुशखबरी सुना सकती है। हम सोनाक्षी की किसी नई फिल्म की नहीं बल्कि रियल लाइफ की बात कर रहे है। जी हाँ सोनाक्षी अपने ब्वॉयफ्रेंड बंटी सजदेह के साथ इस साल सगाई कर सकते है। ये खबर पिछले साल से ही सुर्खियोें में है कि ये कपल इस साल के फरवरी माह में सगाई कर सकता है। दोनो काफी लम्बे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे है। खैर इन दोनों ने अपने रिश्ते का अभी तक कबूला नहीं है लेकिन दोनों को अबतक कई बार साथ समय बिताते हुए और कई इवेंट्स में भी साथ देखा चुका है।
एक एंटरटेनमेंट पोर्टल के मुताबिक यह दोनों बहुत जल्द सगाई कर सकते है। सूत्र के मुताबिक, ‘यह दोनों एक साथ काफी समय बिताते है। सोनाक्षी भी सलमान खान के परिवार के साथ काफी समय बिता रही है। लेकिन अभी तक कोई अधिकारिक घोषणा नहीं की है।’ बता दें कि बंटी सलमान के भाई सोहेल खान की पत्नी सीमा खान के भाई है और सोनाक्षी और बंटी एक दूसरे को साल 2012 से डेट कर रहे है।