भारत के सबसे अच्छे पर्यटन स्थलों में से एक केरल राष्ट्रीय आपदा के रूप आई बाढ़ के मुश्किल समय का सामना कर रहा है। इस बाढ़ में अबतक 350 से अधिक नागरिकों ने अपनी जान गंवा दी है और कई बेघर हो गए हैं।
इस भयावह स्थिति को देखते हुए गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने केंद्र सरकार की ओर से पहले ही 500 करोड़ रूपए देने का ऐलान किया है। वर्तमान स्थिति को देखते हुए भारत के कई नागरिक, सेलिब्रेटीज और अंतरराष्ट्रीय संगठन केरल राहत निधि कोष में अपना योगदान दे रहे हैं।