सरकार बनी तो महिलाओं को देंगे तीन गुनी पेंशन : अखिलेश यादव

स्टार एक्सप्रेस  : भाजपा ने महिलाओं की पेंशन छीन ली और उनका हक भी। सपा सरकार बनने के बाद महिलाओं को तीन गुनी पेंशन दी जाएगी। भाजपा सरकार में हरकोई परेशान है। अखिलेश यादव ने कहा कि एटा, कासगंज, मैनपुरी सभी सीटें जिताकर भेजो। अपने आप सरकार बन जाएगी। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में जब लोगों को दवाई की जरूरत थी। तब भाजपा सरकार न दवा दे सकी, न ही ऑक्सीजन और बिस्तर। समय पर ऑक्सीजन और दवा मिल जाती तो न जाने कितने लोगों की जान बच जाती। यह लोग मां गंगा की बात करते हैं। गंगाजी में हजारों लाशें बहकर चली गई।

भाजपा ने पुरानी पेंशन मांगने वालों को, शिक्षामित्रों को अपमानित किया है। यह लोग अपने हक की लड़ाई लड़ रहे हैं। भाजपा ने नौकरी छीनकर सभी को बेरोजगार कर दिया।उन्होंने कहा कि भाजपा प्रदेश में टॉपटेन अपराधियों की सूची जारी करे। हम तो मांग करते है टॉपटेन सूची जारी करेंगे तो भाजपा नेताओं के ही नाम आएंगे। सबसे ज्यादा अपराधी भाजपा सरकार में ही हैं। चुनाव जीतने के लिए यह लोग मां-बहनों की भी बेइज्जती करने में पीछे नहीं रहते। लखीमपुर में बहनों के कपड़े छीन लिए। एटा में भी चुनाव के समय जमकर हंगामा किया।

भाजपा सरकार में नारियल तोड़ते समय सड़कें टूट रही है। भाजपा के लोग अब सड़कों का शुभारंभ टमाटर तोड़कर किया करेंगे। क्योंकि इनकी सड़कों की गुणवत्ता इतनी खराब है कि नारियल से ही टूट रही हैं। मैने सुना है एटा में भी बुलडोजर चला था। दीवारें गिरा दी गई थी। चुनाव जीतने के लिए लोग पैंसा लिए पीछे-पीछे घूम रहे थे। पंचायत चुनाव में पुलिस चुनाव लड़ रही थी। उन्होंने देर से पहुंचने पर रामलीला मैदान में मौजूद लोगों का आभार व्यक्त किया। इतनी सर्दी में भी आप लोग जमे हुए हो।

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में कोई परीक्षा नहीं हो पा रही है। जो भी परीक्षा होती है या तो लीक हो जाती है अन्यथा कैंसल कर दी जाती है। बिजली के बिल से लोगों को करंट लगने लगा है। इतना बिल किसी भी सरकार में नहीं आया। उन्होंने कहा कि हमने एंबुलेंस चलायी, 100 नंबर गाड़ियां चलायी थी। उनको बदलकर 112 नंबर कर दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button