लखनऊ : घर छोड़ने के बहाने महिला से गैंगेरप, 3 लोग गिरफ्तार !

लखनऊ। राजधानी के बंथरा क्षेत्र में एक महिला से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने तीन युवकों के खिलाफ FIR दर्ज की है। SSP पूर्वी सर्वेश कुमार मिश्र के मुताबिक आरोपितों को गिरफ्तार कर छानबीन की जा रही है।

लखनऊ : घर छोड़ने के बहाने महिला से गैंगेरप, 3 लोग गिरफ्तार !

जानकारी के मुताबिक, उन्नाव निवासी महिला पति के साथ काम से बंथरा के खटोला गांव गई थी। गुरुवार रात में वह साइकिल से पति के साथ घर लौट रही थी। आरोप है कि रास्ते में उनका परिचित बाइक सवार बबलू, नीरज और रिंकू ने साइकिल के पास गाड़ी रोक दी।

बबलू ने उसके पति से कहा कि वह भाभी को आगे मोड़ तक छोड़ देगा, आप बेवजह परेशान होंगे। झांसे में लेकर बबलू ने महिला को बाइक पर बिठा लिया। वहीं उसके साथी नीरज और रिंकू पैदल वहां से चले गए।

पीड़िता का आरोप है कि बबलू उसे बनी मोहनलालगंज रोड स्थित ढाकेवीर बाबा के मंदिर के पास जंगल में ले गया। तब तक उसके दोनों साथी भी वहां पहुंच गए। इसके बाद तीनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया और भाग निकले। किसी तरह वह गांव जाने वाले मोड़ पर पहुंची, जहां उसका पति इंतजार कर रहा था। उसने पति से घटना बताई। जिसके बाद दोनों बंथरा थाने पहुंचे।

SSP पूर्वी सर्वेश कुमार मिश्र का कहना है कि महिला की तहरीर पर तीनों आरोपितों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उनसे पूछताछ की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button