पुष्कर सिंह धामी ने कहा- मोदी सरकार में रामराज्य का संकल्प हो रहा साकार

स्टार एक्सप्रेस डिजिटल : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि मोदी सरकार में रामराज्य का संकल्प साकार हो रहा है। हर गरीब के लिए सरकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं। सबका साथ- सबका विकास के मूलमंत्र पर सरकार काम कर रही है।

सीएम धामी रविवार को दिल्ली सेवा धाम द्वारा सरयू के निकट फोरलेन हाईवे के किनारे आयोजित भूमि पूजन समारोह को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने नव अयोध्या के निर्माण में सेवा धाम द्वारा प्रस्तावित भव्य धर्मशाला के निर्माण कराए जाने की सराहना की।

 

उन्होंने संस्था को देवभूमि उत्तराखंड में आने का आमंत्रण दिया। समारोह के मुख्य अतिथि रहे धामी ने वैदिक मंत्रोच्चारण के गूंज के मध्य भूमि पूजन करके निर्माण की शुरुआत की। योगी राम जन्म के शंखनाद और अजय याज्ञनिक के सुन्दरकांड पाठ से समारोह की शुरुआत हुई। श्रीराम जन्म भूमि के मुख्य पुजारी सत्येन्द्र दास के आर्शिवचन से पूजन की शुरुआत हुई।

 

मंचस्थ लोगो में आतंकवाद निरोधी समिति के अध्यक्ष मनिंदर जीत सिंह बिटटा, सासंद अयोध्या लल्लू सिंह, विधायक अयोध्या वेद प्रकाश गुप्ता, राज्य सभा सदस्य नरेश गोयल, समाज कल्याण मंत्री के अनुज बाबूलाल शास्त्री, आयोजक समिति के चेयरमैन ब्रह्मानंद गोयल, अध्यक्ष सुनील सिंघल, महामंत्री गजानन्द मित्तल, संदीप सिंहल, राजीव गोयल रहे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button