दिल्ली, UP समेत इन राज्यों में बढ़ने वाली है सर्दी, पहाड़ों पर गिरने लगी बर्फ

स्टार एक्सप्रेस डिजिटल  : दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश समेत देश के कई राज्यों में आने वाले कुछ दिनों में सर्दी बढ़ सकती है। हिमाचल में बर्फबारी के साथ ही ठंड अब बढ़ने की ओर है। गुरुवार से ही हिमाचल प्रदेश के मनाली, कांगड़ा, चंबा और किन्नौर की वादियों में बर्फबारी का दौर जारी है और इसके चलते तापमान लुढ़क गया है। यही नहीं मौसम विभाग के अनुसार कश्मीर में भी शुक्रवार से बर्फबारी होने की संभावना है, जो करीब तीन दिनों तक जारी रहेगी। ऐसे में दिल्ली, पंजाब, यूपी, राजस्थान और हरियाणा जैसे राज्यों में सर्दी बढ़ सकती है। इससे तापमान में बड़ी गिरावट आने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक 5 दिसंबर से 20 दिसंबर तक सर्दी काफी अधिक हो सकती है।पाहड़ों पर बर्फ पड़ने से मैदानी इलाकों में शीतलहर चलती दिखेगी। दिल्ली में न्यूनतम तापमान 12 से 13 डिग्री के बीच है। इसमें सोमवार यानी 6 दिसंबर से गिरावट देखने को मिलेगी और यह 10 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क सकता है। यही नहीं मंगलवार को इसके 8 डिग्री सेल्सियस और फिर सप्ताह के अंत तक 6 डिग्री तक गिरने की संभावना है। गुरुवार से हिमाचल प्रदेश के रोहतांग दर्रा, कुंजुम दर्रा, लेडी ऑफ केलांग, बारालाचा, सप्तर्षि पहाड़ियों और गोशाल पहाड़ियों और किन्नौर जिले में किन्नौर-कैलाश पर्वतमाला, चंबा के मणिमहेश और पांगी, भरमौर तथा कांगड़ा जिले के धौलधार सहित ऊंची पर्वतों पर बर्फबारी का दौर जारी है।

लाहौल-स्पीति के काजा में आज दूसरे दिन दस सेंटीमीटर हिमपात दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार लाहौल-स्पीति में कोकसर में 8.09 सेमी, गोंडला में 5.2 सेमी, हंसा में पांच सेमी, कन्निौर में सुमडो में 3.7 मिमी और जिला मुख्यालय केलांग में तीन सेमी बर्फबारी हुई। इसके साथ ही केलांग में बीती रात न्यूनतम तापमान शून्य से 1.7 डिग्री सेल्सियस तक नीचे गिर गया, लेकिन पिछले 24 घंटों में सिरमौर में पांवटा-साहिब का अधिकतम तापमान 19.3 डिग्री रहा। बारिश और बर्फबारी के चलते मौसम खुशनुमा हो गया और लंबे समय से चले आ रहे शुष्क मौसम से राहत मिली है।

पर्यटन स्थल मनाली में आठ मिमी, कुल्लू में बंजार में 7.2 मिमी, किन्नौर में सांगला में 6.8 मिमी, कल्पा में 5.8 मिमी, बिलासपुर में तीन मिमी, सुंदरनगर और मंडी में दो मिमी, शिमला और जुब्बड हाटी में एक मिमी बारिश हुई। मैदानों में बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी दौर अभी भी जारी है। प्रदेश में ज्यादातर आसमान पर काले बादल मंडरा रहे हैं और कोहरे के कारण राज्य में ज्यादातर जगहों पर दृश्यता कम है। खराब मौसम के कारण दिन का तापमान सामान्य से पांच से छह डग्रिी नीचे चला गया। पिछले दो दिनों से खराब मौसम और बादल छाए रहने के कारण तापमान में गिरावट के बाद राज्य कंपकंपाती शीत लहर की चपेट में है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में मध्य और ऊंचाई वाले इलाकों में आज छिटपुट स्थानों पर बारिश और हिमपात की संभावना जताई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button