डिम्पल यादव के कन्नौज में बनेगा महिला सुरक्षा ट्रेनिंग का विश्वरिकॉ

कन्नौज में 6000 छात्राएं लेंगी आत्म रक्षा की ट्रेनिंग, छह बार विश्व रिकॉर्ड बना चुके यशभारती से सम्मानित अभिषेक यादव अभि 21 सितंबर से करेंगे कार्यक्रम की शुरूआत
unnamed (1)
लखनऊ/कन्नौज।। मुख्यमंत्री की पत्नी और कन्नौज सांसद डिम्पल यादव महिला सुरक्षा को लेकर हमेशा गंभीर रही हैं। यही वजह है कि उनके निर्देश पर कन्नौज में करीब छह हजार लड़कियों को एक साथ आत्म सुरक्षा की ट्रेनिंग दी जा रही है। इस कार्यक्रम के साथ ही कन्नौज का नाम महिला सुरक्षा की ट्रेनिंग को लेकर लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज हो जाएगा। कन्नौज ही देश का पहला जिला है, जहां पर इतनी बड़ी संख्या में एक साथ लड़कियां आत्म रक्षा की ट्रेनिंग ले रही हैं।
महिला सुरक्षा को लेकर कन्नौज से शुरू हो रही है यह नई मुहिम प्रदेश में महिला उत्पीड़न और लड़कियों के साथ घटनाओं पर लगाम लगा सकती है। यहां पर एक साथ
छह हजार लड़कियों के सेल्फ डिफेंस की ट्रेनिंग लेने के बाद यह कार्यक्रम पूरे प्रदेश में भी हो सकता है। 21 सितंबर से शुरू होकर यह ट्रेनिंग कार्यक्रम 4 अक्टूबर तक चलेगा।
चार अक्टूबर को ही कन्नौज सांसद डिम्पल यादव की मौजदूगी में ट्रेनिंग का समापन होगा। इस दौरान छह हजार लड़कियां एक साथ उनके सामने आत्म रक्षा की ट्रेनिंग प्रदर्शन करेंगी।
ट्रेनिंग में 20 कॉलेज होंगे शामिल
कन्नौज के जिलाधिकारी के मुताबिक, कार्यक्रम के लिए छात्राओं को स्कूलों से नामित कर लाने को लेकर वह तैयार हैं। हर काम समय पर होगा। इसके लिए करीब 20 कॉलेजों में दो शिफ्ट में ट्रेनिंग दी जाएगी। यह एक नया कीर्तिमान होगा। अच्छी शुरूआत है। पूरे प्रदेश और देश में इस तरह के कार्यक्रम होने चाहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button