जेपी नड्डा का उत्तराखंड दौरा तय कर सकता है भाजपा विधायकों का भविष्य?

स्टार एक्सप्रेस डिजिटल  : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का उत्तराखंड दौरा भाजपा के विधायकों का भविष्य तय होगा। इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदेश नेतृत्व से भाजपा विधायकों के कामों की रिपोर्ट लेंगे। प्रदेश नेतृत्व से कमजोर प्रदर्शन करने वाले व विरोधी बयान देने वाले विधायकों का भी लेखा-जोखा मांगा गया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने अल्मोड़ा दौरे में हुई विधान सभा कोर कमेटी की बैठक के बाद विधायकों के कामों के बारे में भी जानकारी हासिल की। ताकि उनके टिकट व नए दावेदारों को लेकर निर्णय लिया जा सके।उत्तराखंड में भाजपा विधायकों की नाराजगी फिलहाल सामने नजर नहीं आ रही। लेकिन पूर्व में भाजपा विधायकों की ओर से एक दूसरे के खिलाफ व सरकार के कामों को लेकर की गई बयानबाजी की केन्द्रीय नेतृत्व को पूरी जानकारी है। इसीलिए केन्द्रीय नेतृत्व ने ऐसे विधायकों का प्रदेश नेतृत्व से रिपोर्ट कार्ड तैयार कराया है।

इसी रिपोर्ट कार्ड के मुताबिक केन्द्रीय नेतृत्व विधायकों के टिकट तय करेगा। इसी उद्देश्य से राष्ट्रीय अध्यक्ष ने अल्मोड़ा में 12 विधानसभाओं की कोर कमेटी के सदस्यों साथ बैठक की। बैठक के दौरान जिलाध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष, शक्ति केन्द्र प्रमुख व बूथ कार्यकर्ताओं तक को चुनाव के दौरान क्षेत्र में रहकर कार्य करने का लक्ष्य दिया गया।

साथ ही हर वर्ग के लोगों को पार्टी से जोड़ने की जिम्मेदारी सौंपी गई। भाजपा विधायकों हर रोज क्षेत्र में रहकर घर-घर संपर्क करने को कहा गया। यूएस नगर में भी चम्पावत, नैनीताल, ऊधमसिंह नगर की विधान सभाओं की कोर कमेटी के सदस्यों की बैठक होगी। इस दौरान विधायकों के कामों के बारे फिडबैक लिया जाएगा। इसके बाद टिकट पर स्थिति साफ होने की उम्मीद है।

भाजपा की 12 विस की अल्मोड़ा में हुई कोर कमेटी में चुनावी तैयारियों पर मंथन किया गया। जिलाध्यक्षों से लेकर बूथ कार्यकर्ताओं तक को लक्ष्य दिए गए। कोर कमेटी में विधायकों के कार्यों का मूल्यांकन स्वाभाविक है। विधायकों के टिकट का मामला केन्द्रीय नेतृत्व के विशेषाधिकार का मामला है।
सुरेश जोशी, भट्ट महामंत्री भाजपा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button