जन्मदिन पार्टी में युवक को मारी गोली हालत गंभीर

स्टार एक्सप्रेस

प्रयागराज : जन्मदिन की पार्टी के दौरान शनिवार रात सलोरी में दो पक्षों में विवाद हो गया। इस दौरान एक युवक को पिस्टल से गोली मार दी गई। सिर में गोली लगने से उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। उसे स्वरूपरानी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसका कहना था कि हर्ष फायरिंग में गोली लगी है। सलोरी निवासी रोहित भारतीय पेंटिंग का काम करता है। शनिवार को मोहल्ले में उसके मित्र शशि की पत्नी का जन्मदिन था।

इस पार्टी में रोहित के अलावा ननका भारतीय भी गया था। पार्टी के दौरान अचानक गोली चली और वहां हड़कंप मच गया। किसी को कुछ समझ में नहीं आया। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि ननका ने फायरिंग की थी। गोली रोहित की एक आंख में जा लगी जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई। आनन-फानन में रोहित को अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना मिलते ही एसपी सिटी दिनेश सिंह भी अस्पताल पहुंच गए। कर्नलगंज पुलिस ने छापेमारी करके आरोपी ननका को गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर पिस्टल भी बरामद कर ली।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button